- Home
- Astrology
- Guru Gochar 2026: 4 राशियों पर आएगा संकट, बनी रहेगी पैसों की तंगी-रिस्क वाले काम भूलकर न करें!
Guru Gochar 2026: 4 राशियों पर आएगा संकट, बनी रहेगी पैसों की तंगी-रिस्क वाले काम भूलकर न करें!
Guru Gochar June 2026: जून 2026 में गुरु ग्रह कब राशि परिवर्तन करेगा? गुरु के कर्क राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है? गुरु गोचर के बाद किन राशियों को निवेश करने से बचना चाहिए?

जून 2026 में गुरु ग्रह कब बदलेगा राशि?
Guru Gochar Rashifal 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। गुरु का कर्क राशि में प्रवेश वैसे तो शुभ माना जा रहा है लेकिन कुछ राशियों के इसका अशुभ परिमाण भी मिल सकते हैं। इन राशियों के बैंक बैलेंस में कमी आ सकती है और पैसों से जुड़े मामले में नुकसान हो सकता है। इन राशि वालों को इस समय इन्वेस्टमेंट से बचना होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
June 2026 Rashifal: 5 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें जून 2026 का राशिफल

वृषभ वालों का बिगड़ेगा बजट
गुरु का गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका रहेगी। परिवार की जरूरतों और घरेलू खर्चों के कारण बचत प्रभावित हो सकती है। किसी को उधार देने से भी बचें।
ये भी पढ़ें-
Numerology: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा या नहीं? डेट ऑफ बर्थ से जानें जवाब
कन्या वाले न करें इन्वेस्टमेंट
गुरु के राशि बदलने के बाद धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी बड़े निवेश में पैसा लगाने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। अचानक होने वाले खर्च आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकते हैं। बिजनेस में मनचाहा लाभ न मिलने से मन निराश हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचना इस समय बेहद जरूरी होगा।
मकर वालों के बैंक बैलेंस में आएगी कमी
इस राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आर्थिक उतार-चढ़ाव लेकर आया है। इनके बैंक बैलेंस में कमी हो सकती है और जमा पूंजी का उपयोग किसी जरूरी काम में करना पड़ सकता है। साझेदारी वाले कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। इस दौरान बड़े जोखिम लेने से बचना ही समझदारी होगी।
कुंभ वाले खर्च पर रखें नियंत्रण
इस राशि के लोगों को अपने खर्चों पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। अचानक आने वाले खर्च आर्थिक योजनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। शेयर मार्केट, सट्टा या जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर रखें। बिजनेस में धन फंसने की स्थिति बन सकती है, इसलिए लेन-देन में पूरी सावधानी रखें। किसी करीबी व्यक्ति की मदद के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।