Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: चंद्रमा के राशि बदलने से बढ़ेगा 3 राशि वालों का गुड लक
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 7 मई, गुरुवार को चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। प्रजापति, सौम्य, साध्य और शुभ नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

7 मई 2026 का राशिफल
7 May 2026 Ka Rashifal: 7 मई 2026 को मेष राशि वाले नया वाहन खरीद सकते हैं, अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। वृषभ राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, परिवार में विवाद संभव है। मिथुन राशि वाले का खर्च बढ़ सकता है, तला-भूना खाने से बचें। कर्क राशि वालों का सम्मान बढ़ेगा, धन लाभ संभव है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Gajlaxmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, पैसा बटोरने को तैयार रहें 4 राशि वाले!
मेष राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Garnet Stone: रक्तमणि पहनने से मिलती है करियर में सफलता, कैसे पहनें, किन राशियों के लिए शुभ?
वृषभ राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों के परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। परिवार में किसी बात पर बड़ा विवाद होने की संभावना बन रही है।
मिथुन राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों को संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी की भी बुराई न करें। खर्च ज्यादा हो सकता है। तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में मतभेद संभव है।
कर्क राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
सिंह राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों का नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को संतान की चिंता सताएगी। पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। खर्च अधिक होगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें नहीं तो पछताना पड़ेगा।
तुला राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं। आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें।
वृश्चिक राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
धनु राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
कुंभ राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों के पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। ऑफिस में साथ वाले कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं। सोच-समझकर पैसा निवेश करें, नहीं तो नुकसान होगा।
मीन राशिफल 7 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों के विवाह की रूपरेखा बनेगी। घर में शुभ काम हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों के सहयोग से अटके काम पूरे हो सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।