- Home
- Astrology
- आज का राशिफल 20 जून 2026: मंगल बदलेगा राशि, किसकी बिगड़ेगी सेहत, किस होगा प्रॉपर्टी से लाभ?
आज का राशिफल 20 जून 2026: मंगल बदलेगा राशि, किसकी बिगड़ेगी सेहत, किस होगा प्रॉपर्टी से लाभ?
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 20 जून 2026 को कौन-सा ग्रह किस राशि से निकलकर कौन-सी राशि में प्रवेश करेगा? इस दिन कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? मंगल के राशि परिवर्तन का अशुभ असर किन राशियों पर होगा?

20 जून 2026 का राशिफल
20 June 2026 Ka Rashifal: 20 जून 2026 शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति से वज्र, सिद्धि, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन मंगल ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, जुलाई 2026 में उन्हें मिलेगी बड़ी गुड न्यूज

मेष राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Numerology: प्यार में भरोसा तोड़ सकते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, लड़कियां रहें सतर्क
वृषभ राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है। अपनी बात पर अड़े रहने के बजाय दूसरों की राय भी सुनें। जीवनसाथी की अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें। धन संबंधी मामलों को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कम होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत महसूस करेंगे। विदेश से जुड़े व्यापार या कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
कर्क राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
अपनी परेशानी मित्रों के साथ साझा करके हल्कापन महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज का दिन मनोरंजक कामों में बीतेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोग भी आपकी सलाह को महत्व देंगे। करीबी रिश्तेदारों का सहयोग करेंगे।
सिंह राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
रिश्तों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग का स्थान परिवर्तन यानी ट्रांसफर संभव है।
कन्या राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस के विस्तार की योजना सफल हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खानपान में लापरवाही के कारण एसिडिटी हो सकती है।
तुला राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
घर-परिवार का माहौल सुखद रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे। छोटी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी एकाग्रता बनाए रखेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। संतान सुख मिलेगा।
धनु राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यों की गति सामान्य से धीमी रह सकती है। कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी से जुड़े विषयों में सावधानी रखें। शरीर में आलस्य और थकान महसूस होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
मकर राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
संपत्ति की बिक्री या खरीद से जुड़े मामलों में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ खुशियां साझा करने का अवसर मिलेगा। लोग आपकी सोच और कार्यशैली से प्रभावित हो सकते हैं।
कुंभ राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं। खानपान में संयम रखें और तामसिक भोजन से बचें। विपरीत लिंग के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। पत्नी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
मीन राशिफल 20 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।