- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए खतरा-बनेंगे दुर्घटना के योग
Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए खतरा-बनेंगे दुर्घटना के योग
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 23 सितंबर, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन वामन जयंती का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने वामन रूप में अवतार लिया था।

23 सितंबर 2026 का राशिफल
23 September 2026 Ka Rashifal: 23 सितंबर, बुधवार को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सुकर्मा, धृति, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। बुधवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
नकदी से जुड़ी परेशानी दूर होने से सुकून मिलेगा। आने वाले समय के लिए नई प्लानिंग कर सकते हैं। घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा टारगेट हासिल कर सकते हैं। किसी बड़ी डील का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
वृषभ राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
लव लाइफ और मैरिज लाइफ दोनों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मीडिया से जुड़े काम में फायदा मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होने से राहत महसूस करेंगे। अपने सिद्धांतों पर कायम रहना आपके लिए जरूरी होगा। काम की छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देंगे।
मिथुन राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
बिजनेस में मनचाहा प्रॉफिट नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बेवजह की गतिविधियों में अपना समय न गंवाएं। शुगर के मरीज खानपान को लेकर लापरवाही न करें। गलत सलाह देने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों को धन लाभ-प्रमोशन के योग, प्रॉपर्टी से भी होगा फायदा
कर्क राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
सेहत अच्छी रहने से आप एक्टिव महसूस करेंगे। वर्क प्लेस पर तरक्की के मौके मिलने से उत्साह बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं की चीजों की तरफ ध्यान आकर्षित होगा। अपनी मेहनत और टैलेंट पर भरोसा बनाए रखें। लव मैरिज के मामले में परिवार की तरफ से सहमति मिल सकती है।
सिंह राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसकी पूरी तैयारी कर लेना बेहतर रहेगा। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। हालांकि काम का प्रेशर काफी ज्यादा रहेगा। बच्चों की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिल सकती है।
कन्या राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
वर्क प्लेस पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। नई गाड़ी खरीदने की इच्छा हो सकती है। किसी पुरानी परेशानी का हल मिलने से मन खुश रहेगा। अपनी पर्सनल बातें हर किसी के साथ शेयर करने से बचें। सामाजिक और परोपकार से जुड़े कामों में एक्टिव रहने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज किसी के साथ बेवजह बहस न करें वरना आपकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है। हेल्थ को लेकर सतर्क रहें। पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ी निगेटिविटी महसूस होगी। किसी को पैसा उधार देने या लेने से बचना बेहतर होगा।
वृश्चिक राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नए बिजनेस में पैसा लगाने का विचार बनेगा। लोगों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनी रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में प्रॉफिट मिलेगा। अपने कर्म और मेहनत पर भरोसा रखें। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। इनकम और खर्च के बीच बैलेंस बनाए रखने में सफल रहेंगे।
धनु राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
बिजनेस में कोई नया एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलेगा। बच्चों की प्रोग्रेस देखकर खुशी होगी। आपके काम सामान्य दिनों की तुलना में तेजी से पूरे होंगे। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि घर से जुड़े अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों सक्रिय हो सकते हैं।
मकर राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
घर के जरूरी सामान की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आज आपका फोकस अधूरे कामों को पूरा करने पर रहेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को जॉब में प्रमोशन या ऊंचा पद मिल सकता है। काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा।
कुंभ राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
परिवार में आपका प्रभाव कम हो सकता है। हेल्थ कमजोर रहेगी। परिस्थितियों के हिसाब से अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव करना जरूरी होगा। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में शॉर्टकट लेने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपकी बुराई करेंगे।
मीन राशिफल 23 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आपके काम की क्वालिटी बेहतर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। इन्वेस्टमेंट के लिहाज से समय अच्छा रह सकता है। अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखेंगे, जिसका फायदा पुराने मामलों में मिल सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।