- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal: 5 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-प्रॉपर्टी से होगा फायदा, पढ़ें 6 सितंबर 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 5 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-प्रॉपर्टी से होगा फायदा, पढ़ें 6 सितंबर 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 6 सितंबर 2026 रविवार ग्रहों की स्थिति पहले जैसी रहेगी। मिथुन राशि में चंद्रमा और मंगल की युति का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा।

6 सितंबर 2026 का राशिफल
6 September 2026 Ka Rashifal: 6 सितंबर, रविवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। रविवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, ध्वांक्ष और केतु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन सभी योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज धार्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। भविष्य को लेकर कोई अच्छी प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ने के संकेत हैं। प्रभावशाली लोगों के बीच आपकी अच्छी पहचान बनेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा।
वृषभ राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
ऑफिस में काम का स्ट्रेस बढ़ सकता है। विरोधी आपके खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार मन में आ सकता है। अपनी गलत आदतों पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा। ज्यादा तला-भुना और भारी खाना कब्ज या माइग्रेन की परेशानी बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 सितंबर से 3 राशियां रहें सावधान, शुरू होंगे बुरे दिन-बढ़ सकता है खर्च और टेंशन
मिथुन राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
जीवनसाथी का सपोर्ट आपको काम के लिए मोटिवेशन देगा। करियर में नया टर्न आने के संकेत हैं। लंबे समय से परेशान कर रही किसी समस्या का सॉल्यूशन मिल सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। धैर्य रखें और समझदारी से फैसले लें।
कर्क राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज किसी कीमती चीज को लेकर टेंशन हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में उलझने की आशंका है। गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए खुद पर कंट्रोल रखें। बड़े अधिकारियों की बात को नजरअंदाज न करें। आपकी सलाह लोगों के काम आएगी।
सिंह राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज काम का प्रेशर पहले के मुकाबले कम रहेगा। महिलाएं अपने लुक और साज-सज्जा पर खास ध्यान दे सकती हैं। मन में चल रही कल्पनाओं को हकीकत में बदलने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में फ्रेशनेस बनी रहेगी। नए काम को लेकर एक्साइटमेंट रहेगा।
कन्या राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कारोबार में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पुराने विवादों को फिर से उठाने से बचें। खोई हुई कोई जरूरी चीज मिल सकती है।
तुला राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)
अटका हुआ पैसा वापस आने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपकी उपलब्धियों से परिवार के लोग गर्व महसूस करेंगे। आध्यात्मिक विषयों को गहराई से समझने और पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, इसकी वजह से दूसरे कामों पर फोकस कम हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज का दिन थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। कुछ जरूरी कामों में रुकावट आने की संभावना है। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें, वरना काम समय पर पूरे होने में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है।
धनु राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। थोड़ी मेहनत में भी काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि, दिमाग में एक साथ कई सवाल चलते रहेंगे। इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो दिन आपके फेवर में रह सकता है। बिजनेस में इनकम बढ़ने के संकेत हैं।
मकर राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज जीवन को देखने के नजरिए में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। माता-पिता के साथ सम्मान और प्यार से व्यवहार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
परिवार आपके फैसलों से खुश रहेगा। हालांकि, काम थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है और कुछ सहकर्मी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले लोगों को अच्छे रिजल्ट मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशिफल 6 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)
घर के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं और बिना सूचना के मेहमान भी आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी इमेज को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।