- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal (23 अप्रैल 2026 का राशिफल): चंद्रमा के राशि बदलने से 4 राशि वालों को होगा धन लाभ
Aaj Ka Rashifal (23 अप्रैल 2026 का राशिफल): चंद्रमा के राशि बदलने से 4 राशि वालों को होगा धन लाभ
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 23 अप्रैल, गुरुवार को चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन धृति, शूल, सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और गुरु पुष्य नाम के 7 शुभ अशुभ योग रहेंगे। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

23 अप्रैल 2026 का राशिफल
23 April 2026 Ka Rashifal: 23 अप्रैल 2026 को मेष राशि वाले प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, वर्क प्लेस पर साथियों का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि वाले सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें, स्वार्थी लोगों से दूर रहें। मिथुन राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है, परेशानी दूर होगी। कर्क राशि वाले को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी कब, 22 या 23 अप्रैल? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती
मेष राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर साथियों का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने से लाभ होगा। आपका आत्म विश्वास बहुत ही बढ़ा हुआ रहेगा। अधिकारी आपके काम से बहुत ही खुश रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स
वृषभ राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत महसूस करेंगे। लाइफ पार्टनर की सेहत का खास ध्यान रखें नहीं तो लापरवाही भारी पड़ेगी। मौसमी बीमारियाों का असर आपके ऊपर भी हो सकता है। स्वार्थी लोगों से जितना दूर रहें उतना अच्छा है।
मिथुन राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों के लिए दिन बहुत शुभ फल देने वाला रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को इनकम बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
कर्क राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। खान-पान को लेकर सावधानी बरतें नहीं तो पेट खराब हो सकता है। दूसरों पर अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें। मन में गलत विचार आ सकते हैं। परिवार के वरिष्ठों की सलाह आपके बहुत काम आएगी।
सिंह राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों को विदेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ पहले से काफी अच्छी रहेगी। मन में आत्मसंतुष्टि का भाव रहेगा। लाइफ पार्टनर को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आपको भी बहुत खुशी होगी। सोचे हुए काम समय पर होंगे।
कन्या राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के युवा अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। उधार दिए हुए पैसे आज वापस मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। इनकम में वृद्धि होगी।
तुला राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोगों के डेली रुटीन में पॉजिटिव चेंज आ सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद होने की भी संभावना है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। पिता की सलाह आपके बहुत काम आएगी। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोग अपने व्यवहार पर काबू रखें। किसी पर क्रोध न करें नहीं तो बनती बात बिगड़ सकती है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। तला-भूना और मसालेदार भोजन करने से बचें। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा।
धनु राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। बिजनेस में बड़ा आर्डर मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। दूसरों के विवाद में न बोलें।
मकर राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों की सेहत काफी ठीक रहेगी। ये इमोशनल रूप से स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे। इन लोगों की इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी में एंजाय करेंगे। इन्हें नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संतान पर नजर रखें।
कुंभ राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों के पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनेगा। धर्म-कर्म के प्रति इनका रुझान अधिक रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई विवाद चल रहा है तो सफलता मिलेगी।
मीन राशिफल 23 अप्रैल 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। निगेटिव विचार आपको काम में बाधा पहुंचा सकते हैं। घर में दोस्तों का आना-जाना लगा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ संभव है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।