Birth Numerology: कुछ खास डेट्स पर जन्मीं लड़कियों के पास एक खास डिवाइन पॉवर होती है जिससे ये होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं के बारे में पहले से ही अनुमान लगा लेती हैं। इन डेट्स पर जन्मी लड़कियों की तंत्र-मंत्र में भी खास रूचि होती है।

Numerology Birth Date: किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख को जोड़कर उसके मूलांक के बारे में जाना जा सकता है। यही मूलांक उस व्यक्ति के फ्यूचर और नेचर के सारे राज खोल सकता है। मूलांक को लकी नंबर भी कहते हैं। देखने में आता है कि कुछ लड़कियों के पास जन्म से ही एक डिवाइन पॉवर होती है जिससे इन्हें होने वाली घटनाओं का आभास पहले से ही हो जाता है। इनकी रूचि तंत्र-मंत्र और आध्यात्म में भी होती है। इसके पीछे इनकी डेट ऑफ बर्थ भी एक वजह हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Numerology Secrets: इन तारीखों में जन्मे लोगों का दूसरों पर जल्दी आता है दिल

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7 मूलांक वाली लड़कियों के पास होती है डिवाइन पॉवर

अंक शास्त्रियों के अनुसार जिस लड़की का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। 7 केतु का अंक है यानी इस मूलांक वाली लड़कियों पर केतु का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है जिसके कारण इनके पास जन्म से ही कुछ दिव्य शक्तियां यानी डिवाइन पावर्स होती हैं। समय-समय पर इन्हें खुद भी इन शक्तियों का अहसास होता है।

ये भी पढ़ें-
Lucky Birth Dates: पिता के लिए लकी होती हैं इन 4 डेट्स पर जन्मीं लड़कियां, कहलाती हैं ‘पापा की परी’

तंत्र-मंत्र, ज्योतिष और आध्यात्म में होती है रुचि

मूलांक 7 वाली लड़कियों की रुचि आम लड़कियों से थोड़ी अलग होती है। इनका तंत्र-मंत्र, ज्योतिष और आध्यात्म से गहरा नाता होता है। बढ़ते समय के साथ इन लड़कियों का इन विषयों पर अच्छी-खासी पकड़ भी हो जाती है। मूलांक 7 वाली लड़कियां अच्छी ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा विशेषज्ञ और टैरो कार्ड रीडर्स भी हो सकती हैं। इनमें से कुछ आध्यात्म की राह चुनकर साध्वी भी बन जाती हैं तो कुछ तंत्र-मंत्र से जु़ड़ जाती हैं।

घटनाओं का हो जाती है पहले आभास

मूलांक 7 वाली लड़कियों की सिक्स्थ सेंस यानी छठी इंद्री बहुत पावरफुल रहती है, जिसके कारण इन्हें भविष्य में होने वाली अच्छी बुरी घटनाओं का अहसास पहले ही हो जाती है। जब भी इनके जीवन में केतु की दशा या महादशा आती है तो वो इनका गोल्डन पीरियड होता है। केतु इन्हें इतनी स्ट्रांग फीलिंग देता है कि ये जो भी प्रीडिक्शन करती हैं वो सच हो जाती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।