19 February 2026 Rahu Kaal: 19 फरवरी, गुरुवार को फूलरिया दोज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की पूरी जानकारी…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 फरवरी 2026, गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि शाम 4 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन फुलरिया दोज का पर्व मनाया जाएगा, साथ ही छत्रपति शिवाजी की जयंती उत्सव भी इसी दिन रहेगा। गुरुवार को सिद्ध, साध्य, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए 19 फरवरी के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
19 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
गुरुवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बातें करें तो इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Ramadan 2026 Start Date in India: रमजान कब से शुरू होगा? जानें सही तारीख और Sehri-Iftar टाइम
गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 February 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। यदि याभा करनी बहुत जरूरी हो तो दही या जीरा खाकर घर से निकलें, जिससे आप परेशानियों से बच सकते हैं।
राहुकाल 19 फरवरी 2026 टाइमिंग
19 फरवरी, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 05 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 30 मिनिट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें नहीं तो उसका पूरा फल आपको नहीं मिलेगा क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है।
19 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 6:20 PM
चन्द्रोदय - Feb 19 7:58 AM
चन्द्रास्त - Feb 19 8:16 PM
19 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त
सुबह 11:15 से दोपहर 12:40 तक
दोपहर 12:17 से 01:03 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:40 से 02:05 तक
दोपहर 02:05 से 03:30 तक
शाम 06:20 से 07:55 तक
19 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:00 AM – 8:25 AM
कुलिक - 9:50 AM – 11:15 AM
दुर्मुहूर्त - 10:47 AM – 11:32 AM और 03:19 PM – 04:04 PM
वर्ज्यम् - 06:09 AM – 07:42 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
