MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Ramadan 2026 Start Date in India: रमजान कब से शुरू होगा? जानें सही तारीख और Sehri-Iftar टाइम

Ramadan 2026 Start Date in India: रमजान कब से शुरू होगा? जानें सही तारीख और Sehri-Iftar टाइम

2026 Ramadan Calendar: इस्लाम का सबसे पवित्र महीना रमजान शुरू होने वाला है, जिसे लेकर मुस्लिमों में काफी उत्साह है। मान्यता है कि रमजान के दौरान ही पैगंबर मोहम्मद को कुरान की आयतें अल्लाह से मिली थीं। इसलिए इसे अल्लाह की ईबादत का महीना माना जाता है।

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 17 2026, 02:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
क्यों रमजान को मानते हैं पवित्र महीना?
Image Credit : Getty

क्यों रमजान को मानते हैं पवित्र महीना?

Eid Ul Fitr 2026 In India: जिस तरह ईसाई ग्रेगेरियन कैलेंडर को मानते हैं और हिंदू विक्रम संवंत को, उसी तरह इस्लाम में हिजरी कैलेंडर प्रचलित है। अन्य कैलेंडर की तरह इसमें भी 12 महीने होते हैं। वर्तमान में हिजरी कैलेंडर का 1447वां साल चल रहा है। इस महीने के नौवें महीने का नाम रमजान है। मान्यता है कि इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद को कुरान की आयतें मिली थीं। इसलिए इस्लाम में इसे सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में इस्लाम को मानने वाले रोजे यानी उपवास रखकर अल्लाह द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं।


ये भी पढ़ें-
Astro Tips: कमाई का कितना हिस्सा दान देना चाहिए? जानें जरूरी नियम

24
भारत में कब से शुरू होगा रमजान 2026?
Image Credit : Getty

भारत में कब से शुरू होगा रमजान 2026?

हिजरी कैलेंडर के आठवे महीने को शआबान कहते हैं। इस महीने के अंतिम दिन जब चांद दिखाई देता है तो इसके अगले दिन से रमजान मास शुरू हो जाता है। इस्लामी विद्वानों की मानें तो इस साल सऊदी अरब और खाड़ी देशों में पहला रोजा 18 फरवरी, बुध‌वार को हो सकता है तो वहीं भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में 19 फरवरी, गुरुवार से रमजान की शुरूआत होगी।


ये भी पढ़ें-
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट

34
रमजान 2026 सेहरी-इफ्तारी का टाइम
Image Credit : Getty

रमजान 2026 सेहरी-इफ्तारी का टाइम

रमजान के दौरान मुस्लिम समाज के लोग रोजा यानी उपवास रखते हैं, इस दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच वे कुछ भी खाते-पीते नहीं है। सूर्योदय से पहले खाए जाने भोजन को सेहरी कहते हैं और सूर्यास्त के बाद खाए जाने वाले भोजन को इफ्तारी कहा जाता है। एक अनुमान के मुताबिक फरवरी महीने में सेहरी का समय सुबह लगभग 05:30 बजे और इफ्तार का समय शाम 06:15 से 06:20 बजे के बीच रहेगा। वहीं मार्च में सेहरी का समय सुबह 05:20 से 05:25 और इफ्तार का समय शाम 06:20 से 06:30 आसपास होने का अनुमान है। अलग-अलग शहरों में इस समय में आंशिक परिवर्तन आ सकता है।

44
ईद-उल-फितर 2026 कब है?
Image Credit : Getty

ईद-उल-फितर 2026 कब है?

रमजान के दौरान मुस्लिम समाज के लोग पूरी तरह अल्लाह की ईबादत में डूबे रहते हैं। रमजान मास खत्म होने के बाद जब पहला चांद दिखाई देता है तो इसके अगले दिन ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर रमजान के 29वें रोजे की शाम को चांद दिखाई देने के अगले दिन ईद मनाई जाती है। इस्लामिक विद्वानों की मानें तो इस साल भारत में 21 मार्च, शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा सकता है।


 

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
परंपराएँ और रीति-रिवाज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Surya Grahan Mantra: सूर्य ग्रहण में कौन-से मंत्रों का जाप करें? जानें विधि और फायदे
Recommended image2
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कौन-से 10 काम जरूर करें?
Recommended image3
Grahan Today Time: क्या भारत में रहेगा सूर्य ग्रहण का सूतक, इस दौरान कौन-से काम न करें?
Recommended image4
Pregnant Women Eclipse Rules: सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को नहीं करना चाहिए ये 5 काम
Recommended image5
क्या भारत में दिखेगा सूर्यग्रहण, भारत में ऑनलाइन कैसे देखें सूर्य ग्रहण 2026?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved