Today Panchang: 27 अप्रैल, सोमवार को मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा जिससे ग्रहण योग समाप्त हो जाएगा। दिन भर 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 अप्रैल 2026, सोमवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शाम 6 बजकर 16 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने इसी तिथि पर मोहिनी रूप में अवतार लिया था। सोमवार की रात चंद्रमा राशि बदलेगा। इस दिन ध्रुव, व्याघात, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 27 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…


ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन तक क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? जानें करियर-लव-हेल्थ का हाल

27 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा जिससे ग्रहण योग समाप्त हो जाएगा। इस दिन केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026: मेष-सिंह को मिलेगी गुड न्यूज, आपके हिस्से में क्या आएगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (27 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल मिलते हैं। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इससे आप परेशानियों से बच रहेंगे।

राहुकाल 27 अप्रैल 2026 टाइमिंग

27 अप्रैल, सोमवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।

27 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - Apr 27 3:11 PM
चन्द्रास्त - Apr 28 3:41 AM

27 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:00 से 07:36 तक
सुबह 09:12 से 10:48 तक
दोपहर 02:00 से 03:36 तक
शाम 05:12 से 06:48 तक

27 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:48 AM – 12:24 PM
कुलिक - 2:00 PM – 3:36 PM
दुर्मुहूर्त - 12:50 PM – 01:41 PM और 03:23 PM – 04:14 PM
वर्ज्यम् - 04:44 AM – 06:23 AM और 04:53 AM – 06:34 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।