MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026: मेष-सिंह को मिलेगी गुड न्यूज, आपके हिस्से में क्या आएगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026: मेष-सिंह को मिलेगी गुड न्यूज, आपके हिस्से में क्या आएगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Horoscope This Week: आने वाला सप्ताह अप्रैल और मई माह के अंतर्गत रहेगा। इस दौरान बुध और चंद्रमा के अलावा कोई ग्रह राशि नही बदलेगा। अन्य ग्रहों की युतियों का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 26 2026, 11:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026
Image Credit : ChatGPT

साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026

Astrology Weekly Forecast: आने वाले सप्ताह 27 अप्रैल से शुरू होगा जो 3 मई 2026 तक रहेगा। इस सप्ताह में चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा वहीं बुध 30 मई को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। और भी कईं शुभ-अशुभ योग ग्रहों की युति से बनेंगे। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…


ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन तक क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? जानें करियर-लव-हेल्थ का हाल

213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

आप इस सप्ताह के दौरान बहुत थकान महसूस करेंगे। नौकरी में स्थिति थोड़ी संघर्षपूर्ण रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। दूसरों के मामले में न बोलें तो बेहतर रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सभी लोग मिलकर लें तो अच्छा रहेगा। संतान सुख मिलेगा। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।


ये भी पढ़ें-
May 2026 Hindu Calendar: कब है शनि जयंती और वट सावित्री व्रत? नोट करें मई के व्रत-त्योहारों की डेट

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

आपकी सेहत में इस सप्ताह काफी सुधार आएगा। प्रेम और रिश्तों के मामलों में यह सप्ताह बेहद सुखद रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। युवाओं को रोजगार मिल सकता है। पहले की गई मेहनत का फल आपको इस समय मिल सकता है, जिससे आप खुश रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पुराना अटका हुआ भुगतान मिल सकता है। न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे थकान का अनुभव होगा। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय न लें। करियर से जुड़ा कोई बेहतरीन अवसर आपको इस सप्ताह में मिल सकता है। जीवन साथी हर बात पर आपका भरपूर समर्थन करेगा। सेहत का ध्यान रखें।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सेहत के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। खर्च पर नियंत्रण होगा। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी, जिससे फायदा होगा। आप अपनी भावनाएं व्यक्त करने में सफल रहेंगे। प्यार में पड़े लोगों के लिए ये सप्ताह ठीक रहेगा। आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा सकता है, सावधान रहें।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। सेहत में सुधार होने की उम्मीद है। आपके साहस की हर कोई प्रशंसा करेगा। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको पार्टनर से समर्थन मिलेगा। अपने काम बेहतर ढंग से करने पर आपकी प्रशंसा होगी। परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है। नौकरी में संघर्ष की स्थिति बनेगी, जिसमें आप सफल साबित होंगे। छोटी-मोटी गतिविधियों के बाद आप को थका हुआ महसूस करेंगे और कुछ दिन आराम की मांग करेंगे। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी

813
 तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है। पार्टनर के समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले ठीक से सोच-विचार कर लें। घर-परिवार का कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। आपको अपना काम सावधानी से निपटाने की जरूरत है। सेहत के मामलों को गंभीरता से लें। संतान से सुख मिल सकता है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह लोग आपके काम और व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आप खुद पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं, इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। आय में सुधार होगा, कोई पार्ट टाइम नौकरी आपको मिल सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। भाइयों से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह स्वास्थ्य आपको परेशान करता रहेगा। परिवार से जुड़ी हर जिम्मेदारी ठीक से पूरा करेंगे। पुश्तैनी संपत्ति मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी योजनाएं आपको थका सकती हैं। कुछ निजी मामले आपको परेशान कर सकते हैं। पत्नी का व्यवहार परेशान करेगा। सप्ताह में कईं बार मनपसंद भोजन मिलेगा, जिससे आपकी खुशी होगी। समय मिला-जुला रहेगा।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप बिजनेस में जोखिम लेने से जरा भी नहीं हिचकिचाएं। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे, जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे। मकान से संबंधित कोई बड़ी डील हो सकती है। भविष्य के लिए नई योजना बनाने की ज़रूरत है। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना पड़ेगा।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों की सेहत पहले से ठीक रहेगी। बिजनेस आपके लिए एक बड़ी चुनौती रहेगा। नौकरी में अनुशासन की कमी के कारण आपको परेशानी होगी। दूसरों की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। आप अपने आस-पास के रिश्तों से संतुष्ट महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको ऐसे निर्णय लेने होंगे जिससे कुछ लोग परेशान होंगे इसलिए सुनिश्चित करें कि इस सप्ताह आपका व्यवहार सबसे अच्छा हो। सेहत का भी ध्यान रखें। आपको बिजनेस को लेकर गंभीर निर्णय लेने पड़ेंगे। संतान के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात पर बड़ी बहस हो सकती है। गलत काम न करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन तक क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? जानें करियर-लव-हेल्थ का हाल
Recommended image2
Aaj Ka Panchang 26 April 2026: ग्रहण योग में बीतेगा दिन, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?
Recommended image3
आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2026 को 4 राशि वाले बिजनेस में करेंगे बड़ी डील
Recommended image4
Aaj Ka Panchang 25 April 2026: सीता नवमी आज, चंद्रमा बदलेगा राशि, जानें राहुकाल का समय
Recommended image5
25 अप्रैल 2026 का राशिफल: ग्रहण योग से बढ़ेगी 4 राशि वालों की परेशानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved