Aaj Ka Rashifal 19 जून 2026: ग्रहण योग करेगा परेशान, 4 राशि वाले न करें रिस्की काम
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 19 जून 2026 को चंद्रमा किस राशि से निकलकर कौन-सी राशि में प्रवेश करेगा? सिंह राशि में चंद्रमा किस ग्रह के साथ मिलकर कौन-सा अशुभ योग बनाएगा? 19 जून को कितनी राशियों को धन लाभ के योग बनेंगे?

19 जून 2026 का राशिफल
19 June 2026 Ka Rashifal: 19 जून 2026 गुरुवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी शेषनाग हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। इस दिन मृत्यु, काण, हर्षण और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां केतु से युति होने पर ग्रहण नाम का अशुभ योग बनाएंगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षरों से शुरू होता है जिनका नाम, जुलाई 2026 में उन्हें मिलेगी बड़ी गुड न्यूज

मेष राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग खानपान में सावधानी रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। बिजनेस डील करते समय सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। संतान सुख मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Grahan Yog: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशियों के लिए बुरा समय-3 दिन पड़ेंगे भारी
वृषभ राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
युवाओं को करियर से जुड़े नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट के कारण बेचैनी बनी रह सकती है। आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है।
मिथुन राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
मनोरंजन और आरामदायक गतिविधियों में आज का दिन बीतेगा। घर में किसी मांगलिक या शुभ आयोजन की चर्चा हो सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं।
कर्क राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोग गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है। वर्क प्लेस पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को निवेश से बड़ा फायदा हो सकता है।
सिंह राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपकी मेहनत से प्रभावित रहेंगे। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
दोस्तों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो छोटे रोग परेशान कर सकते हैं। दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से बचें। किसी जरूरी वस्तु के खोने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
तुला राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार में विवाह या कोई अन्य शुभ आयोजन संभव है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखें। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद अनुभव दे सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
परिवार में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में खर्च अपेक्षा से अधिक हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
धनु राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के सहयोग मिलने से अटके काम पूरे हो सकते हैं। सिरदर्द और एसिडिटी परेशान कर सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें नहीं तो व्यर्थ का विवाद हो सकता है।
मकर राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
मौसम में बदलाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं। वर्क प्लेस पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। समय का सही उपयोग करें। सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। यात्रा से भी लाभ होने की संभावना है। छोटे और जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
मीन राशिफल 19 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग सेहत का खास ध्यान रखें। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रह सकती है, लेकिन नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जो लोग पहले आपके विरोधी थे, वे अब आपके पक्ष में आ सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।