- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: मेष, वृषभ और मिथुन वालों के लिए शुभ संकेत, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: मेष, वृषभ और मिथुन वालों के लिए शुभ संकेत, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 8 मार्च, रविवार को ध्रुव, व्याघात, लुंब और उत्पात नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर बने रहेंगे। इसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

8 मार्च 2026 का राशिफल
8 March 2026 Ka Rashifal: 8 मार्च 2026 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, मानसिक तनाव कम होगा। वृषभ राशि वालों को सोचे काम पूरे होंगे, अपनी बातों को सीक्रेट रखें। मिथुन राशि वाले का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, सम्मान मिलेगा। कर्क राशि वाले विवादों से दूर रहें, परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
मेष राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपकी धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मकान अथवा वाहन भी खरीदना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव में कमी आएगी फिर भी किसी कारण से मन अशांत रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Sheetala Saptami 2026: 10 या 11 मार्च, कब है शीतला सप्तमी? जानें बसौड़ा की सही डेट
वृषभ राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग आज किसी भी तरह के आरोप प्रत्यारोप से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में ही सुलझाएं। जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें। सोचे काम पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें-
Guru Margi Rashifal: 11 मार्च से 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! गुरु ग्रह देगा नेम-फेम
मिथुन राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी तरह का नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। अपने सम्मान का ध्यान रखते हुए ही कोई निर्णय करें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
कर्क राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Kark Rashifal)
परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
सिंह राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Singh Rashifal)
प्रेम विवाह करना चाह रहे हो तो दिन अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
कन्या राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम और शर्तों को जरूर पढ़ें। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपस में सुलझाएं। आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं, खर्च पर लगाम रखें।
तुला राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज किसी को भी धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह समय पर नहीं मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विवाह संबंधी बातचीत सफल रहेगी।
वृश्चिक राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
संतान से सुख मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान की वृद्धि होगी। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी की मदद करके अच्छा लगेगा।
धनु राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। भावनाओं को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
मकर राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी क्योंकि टीम वर्क के जरिए किए गए कार्यों में भी आज आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
कुंभ राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपको घर व नौकरी दोनों में अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं। काम पूरा करने में अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। आज निवेश न करें तो बेहतर रहेगा। मनोरंजन के कामों में आज का दिन बीतेगा।
मीन राशिफल 8 मार्च 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह पूरे उत्साह और जोश से करेंगे। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछतावा होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।