Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: 3 राशियों के लिए मुश्किल रहेगा दिन, मिल सकती है बैड न्यूज
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 8 मई, शुक्रवार को शुभ, शुक्ल, सर्वार्थसिद्धि कालदण्ड और धूम्र नाम के 5 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन सभी का असर 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

8 मई 2026 का राशिफल
8 May 2026 Ka Rashifal: 8 मई 2026 को मेष राशि वालों को दोस्तों से सही सलाह मिलेगी, यात्रा पर जाने से लाभ होगा। वृषभ राशि वाले अनजान लोगों पर भरोसा न करें, वाहन सावधानी से चलाएं। मिथुन राशि वाले बड़ा फैसला न लें, मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। कर्क राशि वाले बिजनेस में बड़ी डील कर सकते हैं, मान-सम्मान मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Gajlaxmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, पैसा बटोरने को तैयार रहें 4 राशि वाले!
मेष राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज कुछ काम अपनी योजना के मुताबिक नहीं होंगे जिससे मन में नाराजगी रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे, जो शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है। आपका अनुभव काम आएगा। दोस्तों की सलाह से सही निर्णय लेंगे।
ये भी पढ़ें-
Garnet Stone: रक्तमणि पहनने से मिलती है करियर में सफलता, कैसे पहनें, किन राशियों के लिए शुभ?
वृषभ राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
अनजान लोगों पर भरोसा न करें। किसी चोट की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी।
मिथुन राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिलेगी। आप आज कुछ नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।
कर्क राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे।आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। परिवार में आपको रोल मॉडल माना जाएगा। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है।
सिंह राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
परिवार में किसी बात पर वाद-विवाद बढ़ सकता है। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। मानसिक तनाव की वजह डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों का आज मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी-बिजनेस में नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे।
तुला राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूर हो सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नौकरी के लिए दिए गए आवेदन का सकारात्मक परिणाम निकलेगा। धन के मामले में आपका भाग्य साथ देगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज संतान की उन्नति देखकर आपको बहुत खुशी होगी।
धनु राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। नौकरी कर रहे लोगों को पार्ट टाइम नौकरी भी मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला रहेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। धन लाभ भी संभव है।
मकर राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज लंबे संघर्ष के बाद परेशानियों से आपको राहत मिलेगी। आज आपके परिवार में किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। बिजनेस में पिछले रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
कुंभ राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज घर में कोई खास मेहमान आ सकता है। आज आप अपने परिवार की सुख सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का ट्रांसफर होने के बात चल सकती है। बिजनेस में भी बड़ी डील आज हो सकती है।
मीन राशिफल 8 मई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। शारीरिक कष्ट को अनदेखा न करें। स्टूडेंट्स के हायर एज्युकेशन के मार्ग में जो बाधा थी, वह आज समाप्त होगी। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। ससुराल से धन लाभ होगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।