Kal Ka Rashifal In Hindi: 1 जुलाई, बुधवार को इंद्र, वैधृति, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा।
1 July 2026 Ka Rashifal: 1 जुलाई 2026 बुधवार को आषाढ़ मास का दूसरा दिन रहेगा। इस दिन चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि की राशि में चंद्रमा का प्रवेश किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानें कैसा बीतेगा जुलाई का पहला दिन...
ये भी पढ़ें-
July 2026 Rashifal: 3 ग्रह बदलेंगे राशि, शनि की बदलेगी चाल, क्या होगा आप पर असर? जानें साप्ताहिक राशिफल से

मेष राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। नया कारोबार शुरू करने या किसी योजना में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है। आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। दूसरों से अधिक अपेक्षाएं रखने से बचें और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र देगा पैसा, सक्सेस और प्रॉपर्टी
वृषभ राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आर्थिक मामलों में जल्दबाजी या बड़ा जोखिम लेने से बचें। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। हल्का सिरदर्द या मौसमी परेशानी हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने से दिन व्यस्त रहेगा।
मिथुन राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे। दिन का शुरुआती समय अधिक लाभदायक रहेगा। प्रेम विवाह की राह में आ रही बाधाएं कम हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।
कर्क राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले सफलता दिला सकते हैं। नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने या घर से जुड़ी कोई बड़ी योजना बनाने के योग हैं। परिवार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।
सिंह राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आपका आत्मविश्वास नई उपलब्धियों का रास्ता खोल सकता है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। नौकरी में आपकी मेहनत अधिकारियों का ध्यान खींचेगी। पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी और मनोरंजन या पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज अपनी सोच को थोड़ा लचीला बनाने की जरूरत है। परिवार के सदस्य आपके निर्णयों का समर्थन करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी बड़े फैसले से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
तुला राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। ऑनलाइन बिजनेस या डिजिटल कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने या समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आपकी प्रतिभा और रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी। खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें। पुराने अनुभव भविष्य के फैसलों में आपके काम आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नई नौकरी या व्यापार की योजना आगे बढ़ सकती है। कपड़े, आभूषण या अन्य जरूरी वस्तुओं पर खर्च संभव है। संतान का सहयोग और सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।
मकर राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
जरूरी न हो तो लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टाल दें। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण कामों में देरी हो सकती है। धैर्य और मेहनत बनाए रखें, शाम तक परिस्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी। विवादों से बचकर रहें।
कुंभ राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज माता-पिता का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। रचनात्मक विचार आपको नई पहचान दिला सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरी काम दोपहर या शाम से पहले निपटाना बेहतर रहेगा। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है।
मीन राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, जिससे सभी काम समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
