Kal Ka Rashifal In Hindi: 13 सितंबर, रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार से जुड़ा वराह जयंती पर्व मनाया जाएगा।

13 September 2026 Ka Rashifal: 13 सितंबर को ग्रहों की चाल में रविवार को कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, मानस, पद्म, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि समेत 6 योगों का प्रभाव रहेगा। इन योगों का असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर अलग-अलग तरह से देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं 13 सितंबर 2026 को मेष से मीन राशि तक किसका दिन कैसा रहेगा…

मेष राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। वर्क प्लेस पर आपको नया प्रोजेक्ट या कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान से जुड़े कामों को अच्छी तरह संभाल पाएंगे। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी काम आगे बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन पॉजिटिव रहेगा।

वृषभ राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

फैमिली के साथ सुकून भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब में प्रमोशन मिलने के चांस बन रहे हैं। हालांकि, घर की कोई निजी बात सामने आने से तनाव बढ़ सकता है। इसका असर आपकी इमेज और मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 18 सितंबर से बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, पैसा, सम्मान में कमी-लव लाइफ पर भी होगा असर

मिथुन राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर किया गया काम अच्छा रिजल्ट दे सकता है। जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी बड़े रिस्क से बचना ही बेहतर है। कोई बड़ा डिसीजन लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर लें।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में शुक्र 3 राशियों के लिए खतरा, मिलेगी बुरी खबर-पैसा और सेहत पर भी होगा असर

कर्क राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज किसी पुराने फ्रेंड से अचानक मुलाकात हो सकती है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं। विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज इनकम बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से मन में चल रहा कोई काम पूरा होने की उम्मीद है। दोस्तों की मदद से किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। खान-पान को लेकर लापरवाही आपकी हेल्थ बिगाड़ सकती है। ऑफिस में बहस करने से बचें।

कन्या राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बिजनेस को आगे ले जाने के लिए बनाई गई नई प्लानिंग फायदा देगी। किसी सोशल प्रोग्राम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज धन लाभ के अच्छे मौके बन सकते हैं। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें। लव लाइफ में कभी खुशी तो कभी तनाव की स्थिति रह सकती है।

तुला राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपके प्रयासों का अच्छा नतीजा आगे चलकर मिल सकता है। लव रिलेशन में सफलता मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से चल रहा कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है। काम को लगातार टालने के बजाय उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। रुका हुआ या किसी को दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वर्क प्लेस पर आज वर्क लोड ज्यादा रह सकता है।

धनु राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

पुराने रिश्ते में दोबारा नजदीकियां बढ़ सकती हैं। हेल्थ के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में भरोसेमंद व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है, इसलिए किसी भी डॉक्यूमेंट को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही साइन करें। संतान की तरफ से खुशी और संतुष्टि मिल सकती है।

मकर राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

आज कोई भी डिसीजन लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आपकी इनकम और खर्च के बीच बैलेंस बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार आएगा। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा सफल नहीं होंगे।

कुंभ राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

जॉब करने वालों को आज वर्क प्लेस पर थोड़ा अलर्ट रहना होगा। किसी पुरानी परेशानी का समाधान मिल सकता है। बेवजह की बातचीत और गॉसिप में अपना टाइम वेस्ट न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। पैसों के लेन-देन में किसी तरह की लापरवाही न करें।

मीन राशिफल 13 सितंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज पुराने फ्रेंड्स से मिलकर आपका मूड अच्छा हो सकता है। लंबे समय से पेंडिंग कोई जरूरी काम पूरा होने के योग हैं। करियर में ग्रोथ के नए रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि, बिजनेस के कुछ जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। फैमिली में आपसी तालमेल और एकता बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।