Kal Ka Rashifal In Hindi: 2 जून को कौन-सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा? 2 जून को कितने और कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 2 जून को कितनी राशियों को धन हानि के योग बन सकते हैं?

2 June 2026 Ka Rashifal: 2 जून 2026 सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति राशि बदलेगा। बृहस्पति को गुरु ग्रह भी कहते हैं। ये ग्रह साल में एक बार राशि बदलता है लेकिन वर्तमान में ये अतिचारी है इसलिए जल्दी-जल्दी राशि बदल रहा है। गुरु के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Guru Gochar 2026: 4 राशियों पर आएगा संकट, बनी रहेगी पैसों की तंगी-रिस्क वाले काम भूलकर न करें!

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, विशेषकर पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन व्याकुल रहेगा। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास सफल होगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
June 2026 Rashifal: 5 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें जून 2026 का राशिफल

वृषभ राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी स्वयं संभालें। व्यापारिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। धन और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। किसी बात को लेकर मन में असंतोष रह सकता है। लंबी यात्रा की योजना टाल दें।

मिथुन राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार था, उसके मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव होंगे।

कर्क राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आपकी मेहनत रंग लाएगी और अच्छे परिणाम सामने आएंगे। घर के माहौल में अनुशासन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मामूली मतभेद उभर सकते हैं। काम की अधिकता के कारण थकान महसूस होगी। पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

सिंह राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज नए लोगों से परिचय लाभदायक साबित होगा। कार्यस्थल पर किसी के साथ मतभेद होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में थोड़ी संवेदनशीलता बनाए रखें। संतान से जुड़ी कोई बात चिंता का कारण बन सकती है। अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाएं।

कन्या राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। गलत संगति और अनुचित कार्यों से दूर रहें। असफलता मिलने पर दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियों पर ध्यान दें।

तुला राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पुराने मतभेदों को दूर करने के लिए दिन अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। कार्यस्थल पर अकेलेपन की भावना हो सकती है। हर काम में दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं होगा। मौसम से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

धनु राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। महिलाएं अपनी पसंद और सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर खर्च कर सकती हैं। भावनात्मक होकर कोई बड़ा फैसला न लें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी।

मकर राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

कार्यस्थल पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। निजी बातें साझा करने से बचें। व्यापार में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों के लिए उपहार या किसी विशेष आयोजन पर खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। व्यापारिक क्षेत्र में साख मजबूत होगी।

मीन राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

नया वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।