Kal Ka Rashifal In Hindi: 26 अगस्त 2026 को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन दक्षिण भारत में ओणम पर्व मनाया जाएगा।

26 August 2026 Ka Rashifal: 26 अगस्त, बुधवार का दिन बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस दिन 1-2 नहीं बल्कि पूरे 4 शुभ योगों का संयोग बन रहा है। ये शुभ योग हैं- सौभाग्य, शोभन, छत्र और मित्र। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। आगे जानें कैसा बीतेगा आपका आज का दिन…

मेष राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कामों में फायदा मिलने के चांस हैं। हालांकि परिवार में कुछ लोग आपकी बात को इग्नोर कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी और आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है।

वृषभ राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में थोड़ी परेशानी आने के बावजूद काम संभल जाएगा। किसी काम को लेकर जरूरत से ज्यादा सोचने पर मामला उलझ सकता है। बच्चों के साथ सख्ती करने के बजाय प्यार से बात करें तो ठीक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, मिलेगा पैसा-प्रमोशन और गुड न्यूज

मिथुन राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

आज मन थोड़ा उदास रहेगा। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होने की संभावना है। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई से हट सकता है। लंबी दूरी की ट्रैवलिंग को फिलहाल पोस्टपोन करना बेहतर रहेगा। डायबिटीज और बीपी के मरीज अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण से बढ़ेगी टेंशन, 4 राशि वाले सावधान, दुर्घटना-धन हानि और धोखा मिलने के योग

कर्क राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)

किसी पर अपनी सोच थोपने की कोशिश न करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। घर-परिवार में आपसी बॉन्डिंग बेहतर होगी। नई गाड़ी खरीदने का विचार बन सकता है। किसी धार्मिक जगह की यात्रा का भी योग बन रहा है।

सिंह राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी दोस्त के सहयोग से आपको आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। विरोधियों पर दबदबा बढ़ेगा। समाज में प्रतिष्ठा भी मजबूत होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा। पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

कन्या राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

घर के इंटीरियर या सजावट में बदलाव करने का मन बन सकता है। परिवार में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना है। दूसरी ओर, वर्क प्लेस पर चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए आपको एक्स्ट्रा एफर्ट करना पड़ सकता है।

तुला राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)

बिजनेस के सिलसिले में प्रभावशाली लोगों से आपकी पहचान मजबूत होगी। लंबे समय से परेशान कर रही किसी समस्या का हल निकल सकता है। आईटी सेक्टर में काम करने वालों को विदेश से जॉब का ऑफर मिल सकता है। हेल्थ सामान्य और अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

मैरिड लाइफ में किसी बात को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। नए लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। शेयर मार्केट में बड़ा अमाउंट लगाने से अभी बचें। ज्यादा स्ट्रेस के कारण माइग्रेन की परेशानी उभर सकती है। आज अपना समय बेवजह घूमने-फिरने में खराब न करें।

धनु राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपका दिमाग कई तरह के आइडियाज से भरा रहेगा। वर्क प्लेस पर विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। लॉ और वकालत से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है।

मकर राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)

नया काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस या विवाद होने की संभावना है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। बहुत तीखा खाना खाने से बचें। आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई दूसरा लेने की कोशिश कर सकता है।

कुंभ राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

सरकारी कामकाज में अड़चन आ सकती है। जूनियर या अधीनस्थ कर्मचारियों से सपोर्ट नहीं मिलेगा। बड़ा डिसीजन लेने से पहले दोस्तों से एडवाइज जरूर लें। विरोधी एक बार फिर एक्टिव हो सकते हैं। काम के टारगेट को लेकर दबाव और स्ट्रेस बना रह सकता है।

मीन राशिफल 26 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)

प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज सावधानी से करें। किसी भी बिजनेस डील पर साइन करने से पहले डॉक्यूमेंट्स को अच्छी तरह चेक कर लें। आपकी मदद करने की आदत का कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। किसी से बातचीत करते समय अपनी भाषा और गुस्से पर कंट्रोल रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।