Kal Ka Rashifal In Hindi: 28 जून, रविवार को कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, इन सभी का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा।
28 June 2026 Ka Rashifal: 28 जून 2026 रविवार का दिन बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस दिन 3 शुभ योग दिन भर रहेंगे, इन योगों के नाम हैं- शुभ, शुक्ल और सिद्धि। इनके अलावा एक अशुभ योग काण भी इस दिन रहेगा। इन सभी का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: 30 जून से 5 राशियों की बढ़ेंगी खुशियां, करियर में मिलेगी सक्सेस-होगी एक्सट्रा इनकम

मेष राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज कार्यों में देरी होने के कारण कुछ योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। अटका हुआ पैसा मिलने में अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मन में अनावश्यक चिंताएं हावी रहेंगी।
ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसी होगी होने वाली पत्नी, झगड़ालू या समझदार?
वृषभ राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
परिजनों या रिश्तेदारों की मदद से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। विदेश में करियर बनाने का प्रयास कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
ऑफिस में आपके काम और योग्यता की सराहना होगी। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आपकी रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी।
कर्क राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
संतान की उपलब्धियां आपको गर्व का अनुभव कराएंगी। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ेंगे।
सिंह राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
गुस्से पर काबू रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। दिल से जुड़ी समस्या वाले लोग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी के साथ विनम्र व्यवहार रखें। हर निर्णय सोच-समझकर लें।
कन्या राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज अपने कार्यों के परिणाम से संतोष मिलेगा। लंबे समय से देखा गया कोई सपना साकार हो सकता है। मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है। नया व्यवसाय या नया काम शुरू करने का विचार है तो कुछ समय और प्रतीक्षा करना बेहतर रहेगा।
तुला राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार के साथ यात्रा या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। रिश्तेदारों की वजह से खर्च बढ़ने की संभावना है। फिजूल खर्च आपकी बचत को प्रभावित कर सकता है। मित्रों के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में राहत मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से रुका धन वापस मिलने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। नौकरी करने वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मनोरंजन में समय बीतेगा।
धनु राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ विचारों का टकराव संभव है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों पर घर का दबाव बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है।
मकर राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। ऑफिस की किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपकी भूमिका अहम हो सकती है।
कुंभ राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
करियर को नई दिशा देने के लिए आप पूरी ऊर्जा के साथ प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी। घर का माहौल सुखद रहेगा। मित्रों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के कारण टेंशन बढ़ सकती है।
मीन राशिफल 28 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
जीवनसाथी को करियर में अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप शानदार परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। आपके कामकाज का स्तर पहले से अधिक बेहतर होगा। घर में कोई शुभ या मांगलिक आयोजन होने की संभावना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
