Kal Ka Rashifal In Hindi: 3 अगस्त 2026 को ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं योग बनेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेंगे तो किसी के लिए अशुभ।
3 August 2026 Ka Rashifal: 3 अगस्त 2026 सोमवार को श्रावण मास का पहला सोमवार रहेगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे जिनमें गद, मातंग, सुकर्मा और धृति नाम के योग प्रमुख हैं। इस दिन मौना पंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा। इस दिन कोई भी ग्रह राशि नहीं बदलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: क्या अगस्त में होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा? जानें डेट-टाइम और सूतक की अपडेट
मेष राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज बेवजह की यात्राओं से बचना ही समझदारी रहेगी। ऑफिस में किसी वरिष्ठ अधिकारी से बहस करने की गलती न करें, वरना बात बिगड़ सकती है। मौसम का असर सेहत पर दिख सकता है। अपनी राय हर किसी पर थोपने से बचें। गर्भवती महिलाएं सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2-9 August 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, जानें करियर-पैसा और लव लाइफ पर असर, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने के संकेत हैं। पार्टनरशिप बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और बेरोजगार लोगों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज विरोधी चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। घर के लिए नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कर्क राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Kark Rashifal)
बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आपके पक्ष में जा सकता है। नौकरी में आपके काम से बॉस काफी प्रभावित रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों की ओर झुकाव बढ़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
सिंह राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Singh Rashifal)
खानपान में लापरवाही महंगी पड़ेगी। पेट से जुड़ी परेशानी या गैस की समस्या हो सकती है। पैसों के मामले में सावधानी रखें और उधार के लेन-देन से दूरी बनाएं। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी होगा।
कन्या राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपके अधिकतर काम आपकी योजना के अनुसार पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में हो रही प्रगति से मन संतुष्ट रहेगा। लाइफस्टाइल में सुधार करने की कोशिश करेंगे। मनोरंजन और शौक पर कुछ खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं।
तुला राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Tula Rashifal)
ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से लाभ मिल सकता है, लेकिन अपने काम खुद करने की आदत रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है। युवा अपने करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
नए प्रोजेक्ट या निवेश की योजना बन सकती है। कानूनी मामलों को लेकर मन थोड़ा परेशान रह सकता है। छात्रों और युवाओं को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। नई स्किल सीखने की इच्छा भी जाग सकती है।
धनु राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज किसी भी शॉर्टकट या गलत रास्ते से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। करियर में कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
मकर राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Makar Rashifal)
व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। परिवार के लोग आपके फैसलों से खुश नजर आएंगे। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। अनुशासन और प्लानिंग के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी बदलने का विचार भी मन में आ सकता है।
कुंभ राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
पुराने दोस्तों से बातचीत करके अच्छा महसूस करेंगे। संतान की उपलब्धियां खुशी देंगी, लेकिन उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने से बचें। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। कुछ जरूरी काम आगे के लिए टल सकते हैं जिससे टेंशन बढ़ सकती है।
मीन राशिफल 3 अगस्त 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बेहतर रहेगा। रुके हुए काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी सफलता मिलने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच बनी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
