Kal Ka Rashifal In Hindi: 30 जून, मंगलवार को आषाढ़ मास का पहला दिन रहेगा। इस दिन 3 शुभ योग दिन भर रहेंगे जिनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। 

30 June 2026 Ka Rashifal: 30 जून 2026 मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन 3 शुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनके नाम हैं- ब्रह्म, इंद्र, और मित्र। मंगलवार को कर्क राशि में स्थित बुध ग्रह वक्री हो जाएगा यानी टेडी चाल चलने लगेगा। बुध के वक्री होने का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र देगा पैसा, सक्सेस और प्रॉपर्टी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा लोगों का ध्यान खींचेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। हाल ही में शुरू किए गए कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Gemstone: क्या आपकी किस्मत हो रही है? ये 5 रत्न दिला सकते हैं धन, सफलता और सम्मान

वृषभ राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज धैर्य बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में मजबूती आएगी। ऑफिस में वरिष्ठों के साथ अच्छा तालमेल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी पुराने परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

आज नए प्लान पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे। सेल्स, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार के बीच आपकी भूमिका अहम रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

सिंह राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। विवाह की बात चल रही है तो परिवार की सहमति मिलने के योग हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। संतान की उपलब्धियां गर्व का कारण बनेंगी। ऑनलाइन काम करने वालों की आय बढ़ सकती है।

कन्या राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

किसी भी कानूनी या आधिकारिक दस्तावेज को बिना पढ़े आगे न बढ़ाएं। कार्यस्थल पर किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा, लेकिन अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

तुला राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत करेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

व्यापार में कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ देगा। बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे और रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों पर रहेगा। पढ़ाई और करियर को लेकर किए गए प्रयास रंग ला सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नए विचारों को अपनाने से भविष्य में लाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करना उचित नहीं होगा। नौकरी में बदलाव का विचार फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलें। मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पुराने विवाद बातचीत से सुलझ सकते हैं। व्यापार में किए गए नए प्रयोग लाभ देंगे। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और अधिकांश काम समय पर पूरे होंगे।

मीन राशिफल 30 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

आज खुद पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। व्यापार में जोखिम लेने से पहले हर पहलू पर विचार करें। धैर्य और समझदारी के साथ लिए गए फैसले भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।