- Home
- Astrology
- Kal Ka Rashifal 31 July 2026: 4 राशियों को बुरी-खबर, धन हानि भी संभव, चंद्र-राहु बढ़ाएंगे परेशानी
Kal Ka Rashifal 31 July 2026: 4 राशियों को बुरी-खबर, धन हानि भी संभव, चंद्र-राहु बढ़ाएंगे परेशानी
Kal Ka Rashifal In Hindi: 31 जुलाई, शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस तिथि के स्वामी ब्रह्मदेव हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए।

31 जुलाई 2026 का राशिफल
31 July 2026 Ka Rashifal: 31 जुलाई 2026 शुक्रवार को राहु और चंद्रमा एक साथ कुंभ राशि में रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति से ग्रहण योग बनेगा। वहीं अन्य ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सौभाग्य, शोभन, प्रजापति और सौम्य नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इन सभी का प्रभाव 12 राशि के लोगों पर देखा जाएगा। किसी के लिए शुभ रहेंगे तो किसी के लिए अशुभ। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बन सकता है। बच्चों के साथ हंसी-मजाक और अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
वृषभ राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आप पूरे दिन जोश और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। सोशल मीडिया या लोगों के बीच आपकी बातों को पसंद किया जाएगा। हालांकि घर-परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव बन सकता है। बेवजह की बातों में समय खराब करने से बचें।
मिथुन राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
परिवार के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आज किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें। मिल-जुलकर किए जाने वाले कामों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर आया संकट, शुरू होगा नौकरी-पैसा और सेहत का बुरा समय
कर्क राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
सुबह-सुबह काम में मन लगाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी। दोस्तों से उम्मीद के अनुसार मदद नहीं मिल पाएगी। गुस्से पर काबू रखें और किसी भी विवाद से दूर रहें।
सिंह राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
घर और परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आएगी। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। धन लाभ होगा।
कन्या राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
पुराने आर्थिक मामलों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विदेश में नौकरी या करियर से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। परिवार को पूरा समय देंगे।
तुला राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कमाई के नए मौके सामने आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। निवेश से जुड़े मामलों में फायदा होने की संभावना है। अपनी बात खुलकर रखने से लोग आपकी बातों को समझेंगे। छात्रों और नौकरी के उम्मीदवारों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज बिना वजह इधर-उधर भागदौड़ करने से बचें। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है। मन में चल रही उलझनें आपके काम की रफ्तार धीमी कर सकती हैं। विरोधी आपको भटकाने की कोशिश करेंगे। ज्यादा बोलने से बचें, नहीं तो विवाद खड़ा हो सकता है।
धनु राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से तय किए गए लक्ष्य पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मकर राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
जरूरत से ज्यादा भागदौड़ आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अपने जरूरी कामों पर ही ध्यान दें। कुछ कार्यों में देरी या रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मधुर व्यवहार रखें। आज किसी को उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
नए काम या बिजनेस से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और मन खुश रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है, इसलिए किसी भी बात पर ज्यादा तनाव न लें। बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहना जरूरी है। जमीन या संपत्ति से जुड़े कागजात सुरक्षित रखें। ज्यादा मेहनत के कारण थकावट महसूस हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।