7 November 2026 Ka Rashifal In Hindi: 7 नवंबर, शनिवार को चंद्रमा की चाल में बदलाव होगा और वह कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इसके अलावा इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। जानिए 7 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

7 November 2026 Rashifal: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का मेल 7 नवंबर, शनिवार को रहेगा। इसी दिन छोटी दिवाली यानी रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी और काली चौदस का पर्व मनाया जाएगा। चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेगा। इस दिन काण, सिद्धि, प्रीति और आयुष्मान नाम के 4 योग भी बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ सकता है। आगे पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 7 November 2026: काली चौदस की पूजा कब करें? जानें दिन भर के मुहूर्त, किस दिशा में यात्रा न करें?

मेष राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

प्रेम संबंधों में आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हो सकता है। हालांकि, अपनी क्षमता के मुताबिक काम न कर पाने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। बिजनेस के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। हर बात की जांच करने के बाद ही फैसला लें। नसों में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है।

वृषभ राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। संतान की तरक्की देखकर आपका मन खुश होगा। नए और क्रिएटिव आइडिया दिमाग में आएंगे। धार्मिक कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी। बातचीत करते समय अपने व्यवहार को विनम्र रखें।

ये भी पढ़ें-
Kali Puja 2026 Date: कब मनाई जाएगी काली पूजा? जानें डेट, शुभ मुहूर्त, निशिता काल और पूजा का महत्व

मिथुन राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

नया कारोबार शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। हालांकि, कर्मचारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। प्रॉपर्टी या घर से जुड़े मामलों में भी कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नए कामों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन दोस्तों के साथ रिश्ते संभालकर रखें।

ये भी पढ़ें-
दिवाली पर कहीं आपके घर में तो नहीं रखी ये 5 चीजें? ना सुख-समृद्धि आएगी ना ही लक्ष्मी!

कर्क राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। नौकरी में काम का दबाव कम होने से राहत महसूस करेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आप अपनी व्यस्तता के बावजूद जरूरी कामों को समय देंगे। धैर्य और समझदारी से काम करना आपके हित में रहेगा।

सिंह राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

पुराने अटके हुए कामों में तेजी आ सकती है, लेकिन नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। कुछ लोग आपके अच्छे कामों में भी कमियां निकाल सकते हैं। ऐसे में अपना धैर्य बनाए रखें और किसी के लिए मन में गलत भावना न रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सीने में जलन की परेशानी हो सकती है।

कन्या राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। काफी समय से परेशान कर रही समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपके सीनियर अधिकारी और अधीनस्थ कर्मचारी, दोनों आपका साथ देंगे।

तुला राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। आपका कोई कीमती या जरूरी सामान गुम हो सकता है। कब्ज की परेशानी के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। अपनी जिद दूसरों पर थोपने से बचें, वरना लोग नाराज हो सकते हैं। हर हाल में सकारात्मक नजरिया बनाए रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

कारोबार में नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आमदनी के रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई सौदा तय हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है।

धनु राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

कारोबार में तय किए गए लक्ष्य पूरे होने से खुशी मिलेगी। हालांकि, आलस के चलते कुछ जरूरी काम अधूरे छोड़ सकते हैं। बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी को कड़वी बात न कहें। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा।

मकर राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

कामकाज में आ रही परेशानियों का हल मिल सकता है। नया निवेश करने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों की नाराजगी दूर करने और उनसे रिश्ते सुधारने के लिए भी समय अनुकूल है।

कुंभ राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

ऑफिस में काम के प्रति उत्साह थोड़ा कम रह सकता है। किसी मुद्दे पर सीनियर अधिकारियों से आपकी असहमति हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी बात पर विवाद होने की संभावना है।

मीन राशिफल 7 नवंबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। अपने सभी काम सही योजना बनाकर करेंगे तो मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। इस बीच जीवनसाथी को भी पर्याप्त समय देना न भूलें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।