- Home
- Astrology
- Kal Ka Rashifal 8 July 2026: मृत्यु और उत्पात योग बढ़ाएंगे टेंशन, 4 राशि वाले न करें रिस्की काम
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: मृत्यु और उत्पात योग बढ़ाएंगे टेंशन, 4 राशि वाले न करें रिस्की काम
Kal Ka Rashifal In Hindi: 8 जुलाई, बुधवार को 3 अशुभ और 1 शुभ योग बनेगा। साथ ही चंद्रमा भी अग्नि तत्व की राशि में प्रवेश करेगा। सभी राशियों पर इनका अलग-अलग असर होगा।

8-July-2026-Rashifal
8 July 2026 Ka Rashifal: 8 जुलाई 2026 बुधवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा का मेष राशि में जाना कुछ राशियों के लिए ठीक नहीं रहेगा क्योंकि मेष अग्नि तत्व की राशि है और चंद्रमा जल का ग्रह है। साथ ही इस दिन अतिगण्ड, सुकर्मा, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर भी सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
DOB Numerology: लॉटरी-शेयर मार्केट से किसे होता है फायदा? जन्म तारीख में छिपा है राज

मेष राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके ऊपर काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। किसी भी जरूरी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। खानपान में लापरवाही न करें, नहीं तो पेट दर्द हो सकता है।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: 7 जुलाई से शुरू होंगे 4 राशियों के बुरे दिन, एक के बाद एक आएंगी मुसीबतें
वृषभ राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। कानूनी मामलों और पैसों से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। मनपसंद काम करने का मौका भी मिल सकता है। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा।
मिथुन राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
आज ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी पसंद का काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा।
कर्क राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना ठीक नहीं होगा। बच्चों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। बिजनेस से जुड़े मामलों में दोस्तों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। काम धीरे-धीरे पूरे होंगे, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
सिंह राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं, इसलिए शांत रहकर स्थिति संभालें। नया काम शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। महिलाओं को रसोई में काम करते समय सावधानी रखनी चाहिए। धन हानि की भी आशंका है।
कन्या राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज जरूरी काम समय से पहले पूरे होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। तनाव रहने के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से आपको बचना होगा।
तुला राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज जरूरी काम दोस्तों के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद पूरा करें। अपने साथी को कोई खास उपहार दे सकते हैं, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। बच्चे परिवार के बड़े सदस्यों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का भी कार्यक्रम बन सकता है।
धनु राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों की किसी बात से तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जरूरतमंद लोगों की मदद करके आपको मानसिक संतोष मिलेगा।
मकर राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
आज घर का माहौल सुखद और खुशहाल रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। व्यापार में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके पूरा होने की संभावना बन रही है।
कुंभ राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। भविष्य को लेकर बनाई गई नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। महिलाओं को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, विरोधियों पर भी जीत मिलेगी।
मीन राशिफल 8 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। नए व्यापारिक समझौते होने की संभावना है, जो भविष्य में लाभ देंगे। पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।