Mobile and Positive Energy: आज के समय में मोबाइल हमारी दैनिक जरूरत बन गया है। लेकिन इससे जुड़ी कुछ आदतें हमारी लाइफ पर निगेटिव असर डाल सकती हैं इनसे बचना चाहिए।

Vastu Tips for Mobile: वर्तमान में मोबाइल हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात तक ये हमारे पास ही होता है। मान्यता है कि मोबाइल का सही उपयोग और उससे जुड़ी कुछ छोटी-छोटी आदतें जीवन में सुख-समृद्धि ला सकती हैं, जबकि लापरवाही परेशानियों का कारण बन सकती है। वास्तु शास्त्र में मोबाइल से जुड़ी कुछ ऐसी आदतें बताई गई हैं, जो सीधे हमारी किस्मत यानी गुड लक पर असर डालती हैं। ये बातें हमारे लिए परेशानी का कारण भी बन सकती है। आगे जानिए ऐसी ही 5 आदतों के बारे में, जिन्हें समय रहते सुधार लेना चाहिए…

ये भी पढ़ें-
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसी होगी होने वाली पत्नी, झगड़ालू या समझदार?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोबाइल में कैसे फोटो रखें-कैसे नहीं?

बहुत से लोग मोबाइल के वॉलपेपर या स्क्रीन पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु के अनुसार यदि ऐसा करते हैं तो मोबाइल का इस्तेमाल अनुचित जगहों पर या अपवित्र कार्यों के दौरान करने से बचना चाहिए। धार्मिक तस्वीरों का सम्मान बनाए रखना जरूरी माना गया है। ऐसा न करने से हमारा गुड लक खराब हो सकता है।

ये भी पढ़ें-
Gemstone Astrology: पैसों को अपनी ओर खींचते हैं ये 4 रत्न, बना सकते हैं मालामाल

न रखें टूटी स्क्रीन का मोबाइल

वास्तु मान्यता के अनुसार टूटी हुई स्क्रीन वाला मोबाइल या खराब हो चुका कवर निगेटिविटी का प्रतीक माने जाते हैं। यदि स्क्रीन टूट गई है या कवर खराब हो चुका है तो उसे जल्द बदल देना बेहतर माना जाता है। ऐसा न करने से आपके जीवन में परेशानियां बनी रह रहती हैं।

कैसे वॉलपेपर मोबाइल में न लगाएं?

वास्तु की मानें तो मोबाइल स्क्रीन पर हिंसा, उदासी, युद्ध, डरावने या निराशा से जुड़ी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए। ऐसी तस्वीरें मानसिक तनाव और निगेटिविटी को बढ़ावा दे सकती हैं। इसके बजाय प्रकृति, उगते सूर्य या शुभ प्रतीकों की तस्वीरें लगाना शुभ माना जाता है।

मोबाइल को बाथरूम में न ले जाएं?

बहुत से लोग मोबाइल को बाथरूम में भी ले जाते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना बहुत ही गलता है क्योंकि घर और वर्क प्लेस की तरह मोबाइल की सफाई जरूरी मानी जाती है। गंदा मोबाइल केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि वास्तु मान्यताओं के अनुसार अव्यवस्था और नकारात्मक ऊर्जा का संकेत भी माना जाता है।

सिरहाने मोबाइल रखकर न सोएं

वास्तु शास्त्र में सिरहाने मोबाइल रखकर सोने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इससे मानसिक अशांति और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी बेहतर नींद के लिए सोते समय मोबाइल को थोड़ी दूरी पर रखने की सलाह देते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।