- Home
- Astrology
- Numerology Secrets: 1, 3, 4 और 9 मूलांक वालों की लगती है सरकारी नौकरी? पाते हैं मान-सम्मान और पैसा
Numerology Secrets: 1, 3, 4 और 9 मूलांक वालों की लगती है सरकारी नौकरी? पाते हैं मान-सम्मान और पैसा
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोगों की सरकारी नौकरी लगने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। ऐसे लोग सरकारी दफ्तरों में बड़े अधिकारी बनते हैं और अपना करियर बनाते हैं।
14

Image Credit : Asianet News
मूलांक 1
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इनका स्वामी ग्रह सूर्य है। ये लोग स्वभाव से शांत और दबदबे वाले होते हैं। इन्हें आत्मनिर्भर रहना पसंद है और इनमें लीडरशिप क्वालिटी भी होती है। यही गुण सरकारी नौकरी की संभावना बढ़ाते हैं।
24
Image Credit : Getty
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इन लोगों में बचपन से ही लीडरशिप के गुण होते हैं। ये शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा करते हैं। आगे चलकर ये सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपनी पहचान बनाते हैं।
34
Image Credit : Asianet News
मूलांक 4
किसी भी महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। ये लोग अपने काम में माहिर होते हैं। ये सरकारी नौकरियों के लिए योग्य माने जाते हैं। इन लोगों में गजब की नेतृत्व क्षमता होती है।
44
Image Credit : Freepik
मूलांक 9
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। ये लोग बहुत साहसी, मेहनती और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित होते हैं। ये एक बार जो करने की ठान लेते हैं, उसे हासिल करके ही दम लेते हैं।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Latest Videos