दुनिया भर में भविष्य जानने की कई विधाएं प्रचलित हैं। इनमें से एक अंक ज्योतिष भी है। समय के साथ इस ज्योतिष विधा का चलन बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। अंक ज्योतिष को ही अंक शास्त्र और न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं। 

उज्जैन. अंक शास्त्र के अनुसार, 15 जुलाई, शनिवार को अंक 1 वालों को अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा, इन्हें लाइफ पार्टनर का पूरा साथ भी मिलेगा। अंक 2 वाले का पुराना विवाद सुलझ सकता है, युवाओं के करियर में ग्रोथ होगी। अंक 3 वाले बिजनेस में नए अनुबंध करेंगे, इनके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अंक 4 वालों का बिजनेस आगे बढ़ेगा, दिन सफलतापूर्वक गुजरेगा। अंक ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानें कैसा बीतेगा दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 1
गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। पहले की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। फोन पर कोई महत्पूर्ण सूचना आज मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें।

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 2
गणेशजी कहते हैं कि भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। बिजनेस की स्थिति मध्यम रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझाने का सही समय है। विद्यार्थियों को भी शिक्षा और करियर से राहत मिलेगी।

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 3
गणेशजी कहते हैं कि आज क्रोध से मामला बिगड़ सकता है। बच्चों को आपकी मदद की जरूरत है, इसलिए कुछ समय उनके लिए भी निकालें। बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। चिंता और तनाव से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्यों की बजाय निजी कामों पर ध्यान दें।

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 4
गणेशजी कहते हैं कि भूमि संबंधी कार्यों में अधिक लाभ की उम्मीद न रखें। स्टूडेंट्स आलस्य करेंगे तो स्वयं का ही नुकसान होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की योजना बनेगी। दिन सफलतापूर्वक बीतेगा। हर काम में सफलता प्राप्त होगी। नकारात्मक प्रभावों के बारे में जरूर सोचें।

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 5
गणेशजी कहते हैं कि पुरानी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। रिश्तों में स्वार्थ भी भावना रहेगी। लाभ के लिए किया गया समझौता आगे बढ़ सकता है। नई योजनाएँ बनेंगी और अटके मामले जल्द पूरे होंगे। कुल मिलाकर एक सुखद और संतुष्टिदायक दिन बीतेगा। आलस्य को हावी न होने दें।

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 6
गणेशजी कहते हैं कि बिजनेस हो या नौकरी, किसी में भी क्षेत्र में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें। परिवार के साथ मनोरंजन में दिन व्यतीत हो सकता है। कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए अच्छा दिन है। धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 7
गणेशजी कहते हैं कि प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। जीवनसाथ की पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। अपनी काबिलियत के बल पर आप हर काम आसानी से कर सकते हैं। काम का बोझ ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है।

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 8
गणेशजी कहते हैं कि संतान के कारण चिंता रहेगी। कामकाज में मन नहीं लगेगा। परिवार में किसी की सेहत खराब होने से भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी रिश्तेदार के वहां किसी धार्मिक उत्सव में जाने का कार्यक्रम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

15 जुलाई अंक राशिफल- अंक 9
गणेशजी कहते हैं कि इन्वेस्टमेंट से जुड़े काम आज बिल्कुल न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में मीठी तकरार हो सकती है। गैस और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपको पहचान और सम्मान दिलाएगा।


ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2023: क्या है महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि में अंतर, क्या जानते हैं आप?


इस शिव मंदिर में मारे गए थे हजारों बेगुनाह, इसके रहस्य आज भी ‘अनसुलझे’


कौन-सा है वो श्रापित ग्रंथ, जिसे पढ़ने वाला मर गया या पागल हो गया!


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।