MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह 5 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह 5 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

Weekly Horoscope 2026: साल 2026 के पहले महीने जनवरी का दूसरा सप्ताह 12 से 18 तारीख तक रहेगा। इस दौरान कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिनका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। आगे पढ़ें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

6 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 11 2026, 10:46 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जनवरी 2026 तक
Image Credit : Getty

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 जनवरी 2026 तक

Weekly Rashifal 2026: जनवरी 2026 का दूसरा सप्ताह 12 से 18 तारीख तक रहेगा। इस दौरान बुध, मंगल, सूर्य, चंद्रमा और शुक्र राशि बदलेंगे। खास बात ये है कि चंद्रमा को छोड़कर अन्य चारों ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवे करेंगे, जिससे इस राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…


ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: मंगल बढ़ाएगा बैंक बैलेंस, 4 राशि वाले जमकर काटेंगे चांदी

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के लागू होने से प्रगति की संभावना बढ़ जाएगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन भ्रमित रहेगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। मन अच्छे और प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी रचनात्मक कार्य में मन लग सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास फलदायी होंगे।

ये भी पढ़ें-
Astrology: कैसे सिग्नेचर वाले होते हैं लकी? हस्ताक्षर से जानें नेचर-फ्यूचर की खास बातें

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं में समय बीतेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए व्यस्तता रहेगी। घर में किसी की तबीयत खराब होने से मन अशांत रहेगा। आय से अधिक व्यय होने से बजट बिगड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में खर्च संभव है। दिल को छू लेने वाली कोई घटना हो सकती है। इस सप्ताह रूके हुए कार्यों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी जरूरी काम से घर से दूर रहना पड़ सकता है।छात्रों का समय अच्छा बीतेगा। शुक्रवार और शनिवार को यात्रा करते समय सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य छोड़ें। अगर आप दूसरों की आलोचना करना बंद कर देंगे तो करीबी रिश्तों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। हर बात को गलत तरीके से बोलना हानिकारक हो सकता है। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन में वैराग्य का भाव आ सकता है। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

किसी धार्मिक या सामाजिक काम करने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूरी सावधानी बरतने के बावजूद बिजनेस में मनचाहा परिणाम न मिलने से चिंता रहेगी। संघर्ष से नई सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए नहीं तो परिणाम बिगड़ सकता है। नौकरी से जुड़ी योजनाओं को साकार करने में सक्षम होंगे। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई जरूरी काम सुलझेगा। सही और गलत के बारे में सोचने वाला मन इस सप्ताह भौतिक वातावरण के साथ तालमेल नहीं बिठा पाएगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। इस सप्ताह नए व्यापारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगा रहेगा। बड़ों का सहयोग मिलेगा। काम का माहौल सुखद रहेगा। विवादों से दूर रहने में ही भलाई है।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सरकारी कर्मचारियों के लिए ये सप्ताह व्यस्त रहेगा। नौकरी में आपकी प्रतिभा निखरेगी। राजनेताओं के लिए कुछ उथल-पुथल हो सकती है। यह संभव नहीं हो सकता है कि सब कुछ आपके पक्ष में हो, इसलिए हर स्थिति में समझदारी से काम लें। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति रहेगी तो किसी की तबीयत खराब रहने से वातावरण उदास रहेगा। दूसरों के विवाद मे टांग अड़ाने से बचें नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व पूरा होने के योग बनेंगे। सिलसिले में किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है। पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से जीवन की शुरुआत करें। अहम रिश्तों में अहंकार होना ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों को समय से पूरा करने पर समय लग सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण तनाव पैदा कर सकता है। परिवार में कोई महत्वपूर्ण काम सुलझ सकता है। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिवार की बातों का बुरा न मानें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाकपटुता का पूरा फायदा उठाएंगे। कुछ आर्थिक और घरेलू चिंताएं मन पर दबाव बनाएगी। आप व्यवहार-कुशलता से संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। वर्तमान गोचर की ग्रह अनुकूलता आपके लिए लाभदायक है।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न होने की संभावना रहेगी। संतान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को पूरा करने को लेकर आप चिंतित रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बुरे और चापलूसी स्वभाव के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकारक हो सकती है। कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए की गई यात्रा में मुश्किलें आ सकती हैं।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नौकरी में किसी सहकर्मी या अधिकारी के व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है। परिवार के सुख-दुख को लेकर मन चिंतित रहेगा। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से हानि संभव है। राजनेताओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। पुरानी गलतियों को सुधारने का यह अच्छा मौका है इसलिए पुरानी शिकायतों को छोड़ कर रिश्ते को मधुर बनाएं। इस सप्ताह मन में शुभ कामनाएं जागृत होंगी। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परिवार वालों की ओर से सम्मान न मिलने से मन उदास रहेगा। मन किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कुशलता से पूर्ति को लेकर चिंतित रहेगा। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। घर में खर्च का योग है। एक अस्थिर मन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ होगा। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे ने होने मन में टेंशन बनी रहेगी। गलत खान-पान के कारण पेट के रोग परेशान करेंगे।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट के कारण मन चिंतित रहेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी लेकिन असफलता और बदनामी से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधि से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान को कम करता है। जुझारू स्वभाव आपको हर समस्या से निपटने में सक्षम बनाएगा। सोमवार और बुधवार को रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल
 
2nd TEST • SA vs AUS
Stumps
SASA
(12.2 ov)20/2
AUSAUS
-
Day 1
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: 4 राशियों को इन्वेस्टमेंट से फायदा, मिलेगा मनचाही जॉब-सेहत भी सुधरेगी
Recommended image2
Numerology: 30 की उम्र के बाद चमकती है इन 3 मूलांक वालों की किस्मत, पैसा और कामयाबी देते हैं दस्तक!
Recommended image3
Weekly Horoscope October 2026: ग्रहण और विष योग में बीतेगा सप्ताह, 4 राशियां सावधान-आ सकती है बड़ी मुसीबत
Recommended image4
Aaj Ka Panchang 18 October 2026: दुर्गा अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन के मुहूर्त, शुभ योग और राहुकाल का समय
Recommended image5
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: सूर्य-चंद्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों को होगा धन लाभ-3 को मिलेगी बैड न्यूज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved