Today Panchang: 7 अप्रैल, मंगलवार को व्यातीपात, वरीयान, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में में प्रवेश करेगा। जानें इस दिन पूजा के कितने शुभ मुहूर्त हैं और किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 04 बजकर 34 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। मंगलवार को हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व है, इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। इस दिन चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। मंगलवार को व्यातीपात, वरीयान, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 7 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Shani Jayanti Kab Hai: शनि जयंती 2026 कब है, इस दिन कौन-सा दुर्लभ संयोग बनेगा?

7 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार की रात चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, राहु और बुध कुंभ राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya Kab Hai: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? आज ही दूर करें कन्फ्यूजन

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा में भूलकर भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि यात्रा करना बहुत ही जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसा करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 7 अप्रैल 2026 टाइमिंग

7 अप्रैल, मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03 बजकर 34 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 07 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी न करें।

7 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - Apr 07 11:35 PM
चन्द्रास्त - Apr 08 10:10 AM

7 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 09:23 से 10:56 तक
सुबह 10:56 से दोपहर 12:29 तक
दोपहर 12:04 से 12:53 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:29 से 02:01 तक
दोपहर 03:34 से 05:07 तक

7 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:23 AM – 10:56 AM
कुलिक - 12:29 PM – 2:01 PM
दुर्मुहूर्त - 08:46 AM – 09:35 AM और 11:19 PM – 12:05 AM
वर्ज्यम् - 09:13 AM – 11:01 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।