Shiva Image At Home: घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार महादेव की कुछ तस्वीरें घर में लगाने से बचना चाहिए। जानें कौन-सी हैं वो तस्वीरें?
Shiva Photo Vastu: इन दिनों भगवान शिव का प्रिय सावन मास चल रहा है। इस महीने में शिव पूजा का विशेष महत्व है। इस समय अधिकांश लोग महादेव की तस्वीरें अपने घर में लगाकर इनकी पूजा करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शिवजी की हर तस्वीर घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता। कुछ विशेष स्वरूप सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, जबकि कुछ चित्रों को घर में लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। आगे जानिए भगवान शिव की कैसी तस्वीर घर में रखनी चाहिए और कैसी नहीं…
ये भी पढ़ें-
Vastu Tips For Tulsi: तुलसी के पास मनी प्लांट रखें या नहीं, क्या कहता है वास्तु? जानें जरूरी नियम
घर में शिवजी की कैसी तस्वीर रखें?
1. ध्यान मुद्रा वाली तस्वीर
वास्तु के अनुसार भगवान शिव की ध्यान मुद्रा वाली तस्वीर घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति, सकारात्मकता और मानसिक संतुलन बना रहता है।
ये भी पढ़ें-
कब है सावन का दूसरा सोमवार, कैसे चढ़ाएं शिवलिंग पर जल? जानें जलाभिषेक का मुहूर्त
2. परिवार के साथ शिवजी की तस्वीर
जिस चित्र में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय साथ हों, उसे घर में लगाने से पारिवारिक सुख और एकता बढ़ती है।
3. नंदी के साथ शिवजी
नंदी के साथ भगवान शिव की तस्वीर भी शुभ मानी जाती है। इससे घर में स्थिरता और शुभता का वास होता है।
4. कैलाश पर्वत पर बैठे शिव
ऐसी तस्वीरें आध्यात्मिक वातावरण बनाने में सहायक मानी जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है।
शिवजी की कैसी तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए?
1. तांडव करते हुए शिवजी की तस्वीर
वास्तु शास्त्र में भगवान शिव के रौद्र या तांडव रूप की तस्वीर घर में लगाने की सलाह नहीं दी जाती। यह निकलने वाली ऊर्जा बहुत अधिक होती है जो घर के ओरा मंडल को प्रभावित करती है।
2. क्रोध वाले स्वरूप की तस्वीर
जिस चित्र में भगवान शिव अत्यधिक क्रोधित दिखाई दें, उसे घर के मुख्य हिस्से में लगाने से बचना चाहिए।
3. श्मशान या विनाशकारी दृश्य वाली तस्वीर
श्मशान, भूत-प्रेत या संहार से जुड़े शिव स्वरूप के चित्र घर के लिए उपयुक्त नहीं माने जाते।
किस दिशा में लगाएं शिवजी की तस्वीर?
वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान शिव की तस्वीर उत्तर, उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। इस दिशा में रखी गई महादेव की तस्वीर की पूजा करने से सभी मनोकामना पूरी हो सकती है, ऐसी मान्यता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
