Vastu Tips: कईं बार ऐसा भी होता है घर के इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे टीवी, फ्रीज, कूलर आदि बार-बार खराब होते रहते हैं। ये कोई आम बात नहीं है क्योंकि इसका कारण वास्तु व ग्रह दोष भी हो सकता है।
Vastu Tips For Home: वर्तमान में लगभग हर घर में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की भरमार रहती है जैसे- टीवी, फ्रीज, कूलर, गीजर आदि। कुछ घरों में देखने में आता है कि वहां के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बार-बार खराब हो जाते हैं। बिजली से जुड़े छोटे-मोटे काम भी निकलते रहते हैं। देखने में ये एक आम बात लगे लेकिन इसका कारण वास्तु और ग्रह दोष भी हो सकता है। आगे जानिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के बार-बार खराब होने के पीछे क्या वजह हो सकती है…
ये भी पढ़ें-
Astro Tips: 4 चीजें लेकर करें नए घर में प्रवेश, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
घर की अग्नि तत्व का कम या ज्यादा होना
वास्तु शास्त्र के अनुसार वेदों में बताए गए पंचतत्व घर को प्रभावित करते हैं, अग्नि तत्व भी इनमें से एक है। अग्नि तत्व को इलेक्ट्रॉनिक चीजों से जोड़कर देखा जाता है। घर में अगर अग्नि तत्व का संतुलन बिगड़ जाए तो इलेक्ट्रॉनिक चीजें बार-बार खराब होती हैं, साथ ही शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं होने का भय भी बना रहता है। अग्नि तत्व के अंसतुलित होने से घर के सदस्यों पर भी इसका निगेटिव इफेक्ट होता है।
ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
ये उपाय करें
1. घर में अग्नि तत्व को संतुलित करने के लिए किसी वास्तु विशेषज्ञ से सलाह लें।
2. अगर ऐसा न कर सकें तो घर के आग्नेय कोण में लाल रंग का बल्व जलाएं।
3. उत्तर-पूर्व दिशा में अधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखें हो तो वहां से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर रख दें।
राहु-केतु भी हो सकते हैं वजह
जब किसी व्यक्ति के जीवन में राहु-केतु का प्रभाव अधिक हो जाता है तो इसके कारण भी उसके घर में इलेक्ट्रॉनिक चीजें बार-बार बिगड़ने लगती हैं। कईं बार तो शार्ट सर्किट के कारण बड़ा नुकसान भी हो सकता है। ऐसे लोग इलेक्ट्रॉनिक चीजों की रिपेयरिंग पर कितना भी पैसा खर्च क्यों न कर लें, कुछ न कुछ परेशानी बनी ही रहती है। इन कामों में काफी धन हानि का सामना भी इन्हें करना पड़ता है।
ये उपाय करें-
1. किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर राहु-केतु के उपाय करें।
2. इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे फ्रिज, गीजर, टीवी और माइक्रोवेव जैसे भारी उपकरणों को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।
3. सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी से पूरे घर में पोछा लगाएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
