Taurus Horoscope Today: राशि चक्र की दूसरी राशि है वृषभ। इसके स्वामी शुक्रदेव हैं। शुक्र की राशि होने से इन लोगों को धन की कमी नहीं होती। इनका वाणी मधुर होती है और ये जल्दी ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। 

Aaj Ka Vrishbha Rashifal: राशि चक्र की पहली राशि है वृषभ। इसका चिह्न बैल है। जिन लोगों का नाम ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो (Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo) से शुरू होता है, वे वृषभ राशि के होते हैं। इस रशि के लोगों की आराध्य देवी मां दुर्गा हैं। इनका शुभ रंग सफेद और भाग्यशाली अंक 2 व 7 है। इस राशि का शुभ रत्न हीरा है। वृषभ राशि के लोगों के जीवन में पैसों की तंगी नहीं होती। ये दिखने में सुंदर और आकर्षक होते हैं। आगे जानिए 18 मार्च 2026 का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Vikram Samvat 2026 Rashifal: चतुर्ग्रही योग में शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2083, 4 राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश!

वृषभ राशिफल 18 मार्च 2026

इस राशि के लोग आज अनजान लोगों पर पर विश्वास न करें, नहीं तो किसी परेशानी में फंस सकते हैं। कुछ लोग इनकी गुप्त बातों को जानकर इनके ही खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं। अगर इनका कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। विवादों से बचकर रहें।

ये भी पढ़ें-
Shani Nakshatra Gochar: 17 अप्रैल से शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

नौकरी-बिजनेस

ये लोग आज अपनी नौकरी से बहुत प्रसन्न रहेंगे। इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अधिकारी भी इनके काम से खुश रहेंगे। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी ये दिन शुभ है। जो लोग फाइनेंस का काम करते हैं, उन्हें बड़ा फायदा आज हो सकता है।

लव लाइफ

इस राशि के लोगों को अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद भी इन्हें प्राप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज का उपाय

वृष राशि के लोग शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें और किसी मंदिर में दूध या दही का दान करें। इससे इनके जीवन की परेशानी दूर हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।