रवीना टंडन और अक्षय कुमार को ब्रेकअप के बाद पहली बार एक साथ देखा गया। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए। अब दोनों को यूं साथ देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को हाल ही में एक साथ देखा गया। इस दौरान परिणीति अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। अब परिणीति के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि दोनों की पहले ही सगाई हो गई है।
इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जिन्होंने 30-40 की उम्र पार करने के बाद मां बनने का फैसला किया है। आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में…
'रोडीज सीजन 9' को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि रिया पर हो रही ट्रोलिंग की वजह से प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी ने भी रिया के साथ काम करने से मना कर दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को हाल ही में अपने पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। शिल्पा की इस फोटो को देखने के बाद फैंस उनके टोन्ड फिगर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से 7 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं। हर्षाली की हालिया फोटोज देख उनके फैंस को उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। आइए देखते हैं हर्षाली की क्यूट फोटोज..
सान्या मल्होत्रा ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है। सान्या की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। वहीं सान्या की फिल्म कटहल भी जल्दी ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।
करण देओल ने हाल ही में सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक उनकी होने वाली पत्नी के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि करण अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि कुछ सालों पहले इसी महीने उनकी मां को कैंसर हो गया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उस समय उस समय उनकी फैमिली तहस-नहस हो गई थी।
एक्टर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह का आज (6 मई) 58वां बर्थडे है। विंदू कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्हें कभी इतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली, लेकिन विंदू अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहे।आइए जानते हैं विंदू के बारे में..