Apple can reduce Cholesterol Levels and Heart Disease: 'रोज एक सेब खाएं, डॉक्टर को दूर भगाएं..' ये लाइन तो आपने जरूर सुनी होगी। रोजाना सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने के साथ ही हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता हैं।

हेल्थ डेस्क: हमारे शरीर में दो अलग घनत्व के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं जिन्हें गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का होना बहुत जरूरी है। बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जब शरीर में बढ़ने लगती है तो एक नहीं बल्कि कई बीमारियां पनपने लगती हैं। अगर रोजाना सेब का सेवन किया जाए तो खराब कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। साथ ही हार्ट संबंधी बीमारियों से भी रक्षा होती है। इस बारे में की गई स्टडी और विशेषज्ञ की राय जानकर आप भी रोजाना सेब खाना शुरू कर देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिवर से प्रोड्यूस होता है कोलेस्ट्रॉल

कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होती है कि हमारे शरीर में लिवर कोलेस्ट्रॉल को प्रोड्यूस करता है। कोलेस्ट्रॉल की मदद से सेल मेंबरेन और विटामिन D के फॉर्मेशन में मदद मिलती है। कोलेस्ट्रॉल लिपोप्रोटीन की मदद से ब्लड में मिल पाता है। जब लिपोप्रोटीन के साथ कम डेंसिटी वाला कोलेस्ट्रॉल बनता है तो उसे LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। वहीं अधिक डेंसिटी वाले कोलेस्ट्रॉल को HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। 

अगर शरीर में LDL की मात्रा HDL से ज्यादा होती है तो हार्ट की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आपकी डाइट तय करती है कि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल अधिक होगा या फिर बैड कोलेस्ट्रॉल। विशेषज्ञ मानते हैं कि रोजाना 2 सेब का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।

सेब का सेवन घटाता है बैड कोलेस्ट्रॉल

इस बारे में न्यूट्रीशनिस्ट एली ब्रेचर का कहना है कि सेब का सेवन तेजी से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। सेब में विटामिन C के साथ ही कॉपर, विटामिन K और विटामिन E होता है। सेब में पेक्टिन (सॉल्यूबल फाइबर) होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। सेब में उपस्थित पॉलीफिनोल्स ब्लड प्रेशर को लो करके स्ट्रोक के खतरे को कई गुना कम कर सकते हैं।

रोजाना सेब के सेवन से नहीं होगी भूलने की बीमारी

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार रोजाना 2 सेब का सेवन हार्ट संबंधी बीमारियों को कम करता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट युक्त सेब के सेवन से भूलने वाली बीमारी अल्जाइमर और पार्किंगसन से भी बचाव हो सकता है।

और पढ़ें:Sun Poisoning का शिकार बन रहीं महिलाएं, जान लें 5 लक्षण और रोकने के तरीके

Study: डिप्रेशन कहीं खराब न कर दे याददाश्त, Memory loss और डिप्रेशन का है गहरा कनेक्शन