• All
  • 140 NEWS
140 Stories by Asianet News

मानसून सत्र: राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पास, शाह बोले-सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कोई उल्लंघन नहीं

Aug 07 2023, 07:00 AM IST

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज अहम दिन रहा। लोकसभा चुनाव 2024 में NDA का सामना करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए मोर्चे I.N.D.I.A के बीच राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल को लेकर जोरदार बहस हुई। दरसअल, सरकार ने राज्यसभा में विवादास्पद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक पेश किया था। इसे लोकसभा से पहले ही पास कर दिया गया था। बहस के बाद इस बिल को सरकार ने राज्यसभा में भी पास करा लिया। बिल पास होने के बाद उस अध्यादेश का स्थान लेगा जिसे केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और विजिलेंस के अधिकार को लेकर लाया गया था। राष्ट्रपति के सिग्नेचर के बाद अब यह कानून बन जाएगा।

पीएम मोदी ने किया ऐलान-मार्सिले शहर में खुलेगा नया वाणिज्य दूतावास, LNG के लिए फ्रांस की टोटल और इंडियन ऑयल के बीच समझौता फाइनल

Jul 14 2023, 10:50 AM IST

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा (PM Modi France visit) का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। नरेंद्र मोदी पेरिस में बैस्टिल डे परेड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ फ्रांस के इमैनुएल मैक्रॉन भी मौजूद रहे। परेड के जश्न के गवाह बने पीएम मोदी ने सभी को शुभकामनाएं दी। परेड में भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इंडियन एयर फोर्स के लड़ाकू विमान राफेल ने भी फ्लाईपास्ट किया। अपनी यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों से भी मुलाकात की है।

PM Modi France Visit: भारतीय डायस्पोरा की मीटिंग में पीएम मोदी का ऐलान, अब फ्रांस में भी हो सकेगा UPI का प्रयोग

Jul 13 2023, 10:37 AM IST

नई दिल्ली/पेरिस। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की फ्रांस यात्रा पर गुरुवार को पेरिस पहुंचे। यहां की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने भारत के पीएम का स्वागत किया। पहले दिन पीएम मोदी ने पीएम बोर्न से द्विपक्षीय वार्ता के साथ कई लोगों से मुलाकात की। उन्होंने फ्रांस में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित किया। वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित प्राइवेट डिनर में शामिल हुए। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान इंडियन नेवी के लिए 26 राफेल एम फाइटर जेट खरीदने के सौदे पर मुहर लगेगी। इसके साथ ही कई और बड़े समझौते होने हैं।