• All
  • 118 NEWS
118 Stories by Asianet News

Assembly Election 2023: मेघालय में शाम 5 बजे तक 74% जबकि नागालैंड में 83% मतदान, 02 मार्च को आएगा रिजल्ट

Feb 27 2023, 06:19 AM IST

नई दिल्ली. मेघालय और नागालैंड चुनाव(Meghalaya Nagaland Assembly Elections) के लिए सोमवार (27 फरवरी) को वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक मेघालय में 74% जबकि नागालैंड में 83% वोटिंग हुई। 60-60 सीटों वाले विधानसभा में 59-59 सीट पर चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान कुछ छुटपुट हिंसक घटनाएं भी हुई, लेकिन लोगों ने बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया। दोनों राज्यों के नतीजे 2 मार्च को त्रिपुरा के साथ आएंगे। बता दें, मेघालय और नगालैंड दोनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं। मेघालय में 3,419 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जबकि नागालैंड में 2351 पोलिंग बूथ। नागालैंड की 60 सीट में 59 सीट पर ही वोटिंग हुई, क्योंकि यहां की 1 सीट पर कांग्रेस कैंडीडेट ने नाम वापस ले लिया था। इसके बाद बीजेपी उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया था। दूसरी तरफ मेघालय में UDP प्रत्याशी एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर वोटिंग नहीं हो सकी।

 

Union Budget 2023-24: आयकर में बड़ी छूट, महिलाओं-बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, बीजेपी ने बजट को क्रांतिकारी बताया

Feb 01 2023, 12:10 AM IST

Union Budget 2023. संसद के बजट सत्र में 1 फरवरी को यूनियन बजट 2023-24 पेश किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश किया है। बजट में खेती के साथ औद्योगिक बढ़ावा, कार्बन उत्सर्जन को कम करने, रोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही आयकर में छूट की सीमा 7 लाख तक बढ़ाई गई है। केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 66 फीसदी धनराशि बढ़ाई गई है। वहीं 1 करोड़ किसानों को जैविक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मुफ्त राशन व्यवस्था को अगले 1 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं 5 जी नेटवर्क के लिए 100 नए लैब बनाने का ऐलान किया गया है। डिजीलॉकर और आधार को पहचान का मेन स्रोत बनाने का ऐलान किया गया है। महिलाओं के लिए विशेष निवेश स्कीम महिला सम्मान बचत पत्र लांच किया गया है। इस योजना में 2 लाख रुपए तक 2 साल के लिए निवेश किया जा सकता है और इस पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। किसानों, युवाओं के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।

 

Republic Day 2023: सशस्त्र सेनाओं का मार्चपास्ट, खूबसूरत झांकियां, डेयरडेविल्स के हैरतअंगेज कारनामे, लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा कर्तव्यपथ

Jan 26 2023, 07:03 AM IST

Republic Day 2023 Updates. भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और यह देशवासियों के लिए सबसे ज्यादा खुशी का दिन है। कर्तव्यपथ पर भारत की आत्मनिर्भरता, सैन्य शक्ति और सांस्कृति विरासत की झलक देखने को मिली। गणतंत्र दिवस परेड की शुरूआत सशस्त्र सेनाओं के मार्चपास्ट सेहुई। इसके बाद राज्यों की झांकियां निकलीं जिसमें सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली। विभिन्न मंत्रालयों ने झांकियां निकाली। इसके बाद डेयरडेविल्स ने कर्तव्यपथ पर हैरतअंगेज कारनामे दिखाए और बुलेट मोटरसाइकिल पर 18 फीट की ऊंचाई से सलामी दागकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। फिर आसमान में 44 फाइटर प्लेन ने शानदार फ्लाई पास्ट से दुनिया को भारत की ताकत से परिचित कराया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने भारत की सैन्य शक्ति, नारी शक्ति, सांस्कृतिक विरासत को देखकर खुशी जाहिर की। साथ ही कर्तव्य पथ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी परेड की सलामी ली। पीएम नरेंद्र मोदी सहित सभी सेनाओं के प्रमुख, कैबिनेट मंत्री और करीब 65 हजार लोगों ने भारत की आत्मनिर्भरता का जीवंत साक्षात्कार किया।