Deepali Virk

मैंने माखनलाल नेशनल यूनिवर्सिटी आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया हुआ है। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। भास्कर टीवी, दूरदर्शन, डीएनए न्यूज चैनल, राजस्थान पत्रिका में काम किया है।
  • All
  • 1249 NEWS
  • 594 PHOTOS
  • 7 VIDEOS
1850 Stories by Deepali Virk

Kitchen Tips: क्या बनाते समय अक्सर फट जाती है गुड़ की चाय? इस तरीके से एक बार जरूर करें ट्राय

Nov 24 2021, 11:14 AM IST

फूड डेस्क : सर्दियों (Winter) के दिनों में गुड़ की चाय (Gud ki chai) ज्यादातर लोग पीना पसंद करते हैं। ये काफी हेल्दी और गुणकारी होती है। इसको पीने का अपना ही मजा है। लेकिन कई बार यह बनाते समय फट जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप इसे बनाने में कुछ बेसिक गलतियां कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आज हम आपको बताते हैं, गुड़ वाली चाय बनाने का सही तरीका, जिससे आपकी गुड़ वाली चाय (Jaggery Tea) न फटे और इसका स्वाद भी दोगुना हो जाए। गुड़ की चाय बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 कप दूध
1 कप पानी
1/4 टीस्पून अजवाइन
1 इंच अदरक
1 इलायची
2 तुलसी पत्ते
1 1/2 टीस्पून चायपत्ती
गुड़ स्वादानुसार

Skin care: त्योहारी सीजन में इस तरह चमकाएं अपनी त्वचा, बस इन 5 स्टेप्स को करें फॉलो

Oct 10 2021, 02:56 PM IST

हेल्थ डेस्क : त्योहारी सीजन (Festive season)  में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन अच्छी रहे। पिंपल्स ना हो और चेहरे पर एक अलग ही ग्लो नजर आए, क्योंकि नवरात्रि (navratri 2021) से लेकर दिवाली (Diwali 2021) तक हर दिन कोई ना कोई त्योहार है और आपको कभी घरवालों के साथ किसी पार्टी में या फ्रेंड्स के साथ गैदरिंग में जाना पड़ता है। ऐसे में आप अभी से ही अपना एक रूटीन सेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस आप अपनी दिनचर्या में ये 5 चीजें शामिल करेंगे तो इस फेस्टिव सीजन आपका चेहरा चांद सा चमकेगा। आइए आपको बताते हैं, ये स्किन केयर टिप्स....

ऑयल होने के कारण क्या आप भी नहीं खाते फ्रायम्स, इन 3 तरीकों से बिना तेल के फ्राई करें और खूब खाएं

Jul 28 2021, 02:57 PM IST

फूड डेस्क : फ्रायम्स (Fryums) का नाम सुनते ही बच्चे हो या बड़े सभी का मन खाने का करने लगता है। लेकिन फ्रायम्स को तलने के लिए बहुत सारे तेल की जरूरत होती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी अनहेल्दी होता है। इसी वजह से या तो हम इसे खाने से कतराते हैं या फिर बहुत ही कम मात्रा में खाते हैं, पर अब बच्चों को फ्रायम्स खिलाने हो या घर में आए मेहमानों को परसोना हो, इसको तलने के लिए आपको एक भी बूंद तेल की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं तीन ऐसे आसान तरीके जिसके जरिए आप बिना तेल के फ्रायम्स (Oil Free Fryums) को तल सकते हैं...

क्या घंटों जिम करने के बाद भी कम नहीं हो रहा आपका वजन ? ये फूड डालते हैं सेहत पर उल्टा असर

Dec 07 2020, 01:23 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : आजकल की लाइफस्टाइल (Lifestyle) में सिर्फ युवा ही नहीं सभी लोग बहुत हेल्थ कॉन्शियस है। लोग घंटों जिम में एक्सरसाइज (Exercise) करके अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार वर्कआउट के बाद भी आपका वजन कम नहीं होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है अनहेल्दी डाइट। जी हां हार्डकोर वर्कआउट (Hardcore workout) कर आप अपने आप को फिट रखने के लिए एक कदम आगे तो बढ़ते हैं, लेकिन एक्सरसाइज के बाद कुछ भी खाकर आप 2 कदम पीछे चले जाते है। हेल्दी और फिट रहने के लिए जितना व्यायाम जरूरी है, उतना ही सही खाना भी। अक्सर लोगों को वर्कआउट करने के बाद बहुत भूख लगती हैं, ऐसे में कुछ भी खाना आपकी सेहत पर गलत असर भी डाल सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक्सरसाइज के बाद आपको क्या खाने से बचना चाहिए।

करोड़ों कमाने वाले धोनी के सिर पर भी है कर्ज का बोझ, JSCA का खुलासा- चुकाने बाकी हैं इतने रुपए

Aug 31 2020, 01:48 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : 19 सितंबर से आईपीएल 2020 की शुरुआत होने वाली है IPL शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को लाखों करोड़ों रुपया में खरीदा जाता हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देती है। IPL मैचों के दौरान और विज्ञापनों के जरिए भी ये क्रिकेटर करोड़ों रुपये कमाते हैं ऐसे में अगर हम कहें कि महेंद्र सिंह धोनी के सिर पर कर्ज है तो आपको विश्वास नहीं होगा? झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने अपने एनुअल रिपोर्ट में बताया है कि धोनी के ऊपर कुछ बकाया है हालांकि ये बकाया किसलिए उनके ऊपर है इसकी जानकारी JSCA नहीं दे पाया है।

सगाई के बाद युजवेंद्र चहल ने शेयर की ऐसी फोटो, होने वाली बीवी ने खुलेआम ही कर डाला कमेंट

Aug 25 2020, 02:52 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल सीजन 13 की शुरुआत 19 सिंतबर से होने वाली है। इससे पहले ही सभी टीम के खिलाड़ी यूएई पहुंच गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी टीम के साथ इस वक्त दुबई में हैं। कोरोना काल के चलते फिलहाल वह 6 दिन के सेल्फ क्वारंटीन में हैं। इस दौरान वह नेचर के काफी करीब आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर कर रहे है। वैसे तो उनकी हर एक फोटो पर हजारों - लाखों लोगों के लाइक और कमेंट आते हैं पर इनमें से सबसे ज्यादा खास कमेंट उनकी होने वाली पत्नी धनाश्री का होता हैं। चहल की इस फोटो पर उनकी मंगेतर ने क्या कमेंट किया हैं आइए जानते है।

Shivratri 2022: शिवजी को प्रसन्न करने के साथ ही दिखना है सबसे अलग, तो इस शिवरात्रि पहनें ये कलर्स और आउटफिट

लाइफस्टाइल डेस्क: महाशिवरात्रि (mahashivratri 2022) का पावन पर्व इस बार 1 मार्च को है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान शिव (lord shiva) की पूजा-अर्चना की जाती है और भोलेनाथ की बारात निकाली जाती है। इस दिन लोग सुबह स्नान कर भगवान को प्रसन्न करने के लिए अच्छे वस्त्र धारण कर उनके लिए व्रत करते हैं। खासकर कुंवारियां लड़की अच्छा पति पाने के लिए और महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस दौरान वह अच्छे और ट्रेडिशनल कपड़े पहनती हैं। ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर आप क्या पहनें, जिससे आप कम्फर्टेबल भी हो और स्टाइलिश भी दिखें, आइए हम आपको बताते हैं...