Gagan Gurjar

मैंने MCU से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में एम. फिल किया है। इसके बाद मैंने DB Digital के साथ 10 साल काम किया। उसके बाद सीनियर सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश सरकारके लिए कार्य किया और CM शिवराज सिंह चौहान के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स हैंडल किए
  • All
  • 2054 NEWS
  • 1008 PHOTOS
  • 112 VIDEOS
3174 Stories by Gagan Gurjar

KGF Chapter 2 यहां सबसे ज्यादा कमाई वाली 10 फिल्मों में सबसे नीचे, लिस्ट में Vikram कमल हासन की इकलौती फिल्म

Jul 06 2022, 01:57 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. कमल हासन (Kamal Haasan) स्टारर 'विक्रम' (Vikram) बॉक्स ऑफिस (Box office) पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। यह 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' को पछाड़ते हुए तमिलनाडु में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म ने तमिलनाडु में लगभग 180 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है। लेकिन जब तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फ़िल्में देने वाले स्टार्स की बात आती है तो विजय जोसेफ (Vijay) के आगे सारे कमल हासन और रजनीकांत (Rajinikanth) धुरंधर धरे रह जाते हैं। तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर विजय का एकतरफा सिक्का चलता है। अगर  तमिलनाडु में टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की सूची देखें तो इसमें पांच फ़िल्में सिर्फ विजय की हैं। खास बात यह है कि यश स्टारर 'KGF Chapter 2' इस लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर है। नीचे की स्लाइड्स में हम आपको तमिलनाडु में टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...

रणवीर सिंह की 8 लग्जरी कारें, कोई 3.10 करोड़ तो कोई 3.29 करोड़ की

Jul 06 2022, 09:41 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  37 साल के हो गए हैं। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। रणवीर ने एक बातचीत में बताया था कि 2011 में वे आर्थिक तंगी में आ गए थे। हालांकि, आज की तारीख में वे लग्जरी लाइफ जीते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास तकरीबन 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। नीचे की स्लाइड्स में हम आपको रणवीर की 8 कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 12 लाख से लेकर 3.29 करोड़ रुपए तक है...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : शैलेश लोढ़ा को मिलते थे 'जेठालाल' से कम पैसे, जानिए शो की स्टारकास्ट की Fees

Jul 05 2022, 12:39 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क.  'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  टीवी के सबसे पॉपुलर और सबसे लंबे समय से चले आ रहे शोज में से एक है। पिछले कुछ समय से यह शो लगातार लोगों की आवाजाही को लेकर चर्चा में है। पहले तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने शो को अलविदा कहा और अब टप्पू की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट (Raj Anadkat) के बारे में भी ऐसी ही चर्चा है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खैर, क्या आप जानते हैं कि इस शो में काम करने वाले एक्टर को मेहनताने के तौर पर कितने रुपए मिलते हैं? शैलेश लोढ़ा की पॉपुलैरिटी जेठालाल (Jethalal) का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip joshi) से ज्यादा है। लेकिन फीस के मामले में वे जोशी से काफी पीछे हैं। हम आपको शो की स्टार कास्ट की फीस के बारे में ही बता रहे हैं। देखें स्लाइड्स....