Ganesh Mishra

मैंने MCU से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। इसके बाद राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) जैसे मीडिया संस्थानों में 12 साल काम करने का अनुभव है। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्री संसदीय विद्यापीठ, भोपाल द्वारा आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड हासिल किया।
  • All
  • 1599 NEWS
  • 281 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
1900 Stories by Ganesh Mishra

PHOTOS: बम धमाके से दहला तुर्की का इस्तांबुल, जानें दुनिया के 5 सबसे बड़े आतंकी हमले

Nov 13 2022, 09:19 PM IST

World Biggest Terrorist Attacks: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में रविवार शाम करीब सवा 4 बजे एक तेज बम धमाका हुआ। खबर लिखे जाने तक इस धमाके की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह बम धमाका शहर की एक व्यस्त शॉपिंग स्ट्रीट में हुआ। हमले को लेकर अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इसे एक आतंकवादी हमला माना जा रहा है। बता दें कि कुछ साल पहले भी यहां सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे, तब इनकी जिम्मेदारी ISIS ने ली थी। वैसे, आतंकी हमलों की बात की जाए तो दुनिया में हर साल कई धमाके होते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े आतंकी हमलों के बारे में। 

10 PHOTO में देखें हवा से बात करने वाली ट्रेनें, 1 अगर भारत में चले तो एक घंटे में दिल्ली से प्रयागराज

Nov 11 2022, 10:56 AM IST

Transport Day 2022: भारत में 10 नवंबर ट्रांसपोर्ट डे यानी‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही इसी दिन दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की गई थी। वैसे, आज के दौर में ट्रांसपोर्ट की बात करें तो सड़क और वायुमार्ग के अलावा रेलवे परिवहन का सबसे बड़ा जरिया है। भारत में बड़ी संख्या में लोग रेलों से सफर करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर लोग भारत में हर दिन रेल सफर पर होते हैं। देश में शताब्दी, राजधानी, तेजस और वंदे भारत जैसी कई हाईस्पीड ट्रेनें चल रही हैं। हालांकि, दूसरे देशों की तुलना में इनकी स्पीड अब भी काफी कम है। दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन चीन की मैग्लेव ट्रेन है। इसकी अधिकतम रफ्तार 600 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यानी यह ट्रेन अगर भारत में चले तो दिल्ली से प्रयागराज महज 1 घंटे में पहुंचा दे। आइए जानते हैं दुनिया की 10 सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें।