महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को चलाते हुए बिल गेट्स ने वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'इनोवेशन के मामले में भारत के जुनून काफी हाई है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया। यह कमाल का अनुभव है।'

ऑटो डेस्क : माइक्रोसॉफ्ट को फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) ने हाल ही में आनंद महिंद्रा ( Anand Mahindra) की इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर ट्रिओ को चलाया। बिल गेट्स इन दिनों भारत में हैं और उन्होंने भारतीय सड़क पर ट्रियो का आनंद उठाया। बिल गेट्स का अंदाज प्रदूषण के खिलाफ है। कई बार वो खुलेतौर पर भी पॉल्युशन को कम करने की आवाज उठा चुके हैं। ट्रियो को चलाने के दौरान का एक वीडियो बी बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शयेर किया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक रिक्शा को चलाने के बाद भारत की जमकर तारीफ की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिल गेट्स का अंदाज

बिल गेट्स ने जिस गाड़ी को चलाया वह हरियाणा नंबर प्लेट की थी। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को चलाने के दौरान उनका अंदाज देखने लायक ही था। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसे आप भी देखकर खुश हो जाएंगे। उन्होंने इस वाहन को एंजॉय करते हुए भारत की टेक्नोलॉजी की जमकर तारीफ की।

भारत का जुनून हाई है- बिल गेट्स

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बिल गेट्स ने लिखा- 'इनोवेशन के मामले में भारत के जुनून काफी हाई है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया। यह रिक्शा 131 किमी तक चल सकती है और चार लोग इसमें आराम से बैठ सकते हैं। महिंद्रा जैसी कंपनियां परिवहन उद्योग के डी-कार्बोनाइजेशन में योगदान दे रही हैं। यह काफी प्रेरणादायक है।'

View post on Instagram

आनंद महिंद्रा का रिएक्शन

वहीं, इस वीडियो को देख आनंद महिंद्रा भी खुश हो गए। उन्होंने अपने ट्विटर पर बिल गेट्स की वीडियो को शेयर किया और उनका आभार जताया। आनंद महिंद्रा ने लिखा- 'चलती का नाम गाड़ी। बिल गेट्स आपको ट्रिओ चलाते देख काफी अच्छा लगा। यह मेरे लिए खुशी की बात है। अब आपका एजेंडा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ रेस करना है।' बता दें कि दुनियाभर में कार्बन उत्सर्जन को जीरो लेवल पर लाने के लिए कई तरह की कोशिश हो रही है। इसीलिए फॉसिल फ्यूल पावर्ड वीइकल्स के ऑप्शन के तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाया जा रहा है।

Scroll to load tweet…

इसे भी पढ़ें

Photos : कोई दूसरी क्यों, जब इतनी सस्ती मिल रही धांसू कार..5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, माइलेज, परफॉर्मेंस और फीचर्स बेस्ट

महिंद्रा ने झरने के नीचे खड़ी की स्कॉर्पियो और इस तरह दिया यूट्यूबर के वीडियो का जवाब