फरवरी 2024 में ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी ग्रोथ देखी गई है। इस सेल के आंकड़ें सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स यानी SIAM जारी किए है। इन आंकड़ों के मुताबिक, डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है।

ऑटो डेस्क. फरवरी में डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल की सेल्स में इजाफा हुआ हैं। बीते महीने 10.8% तक सेल में बढ़ोत्तरी देखी गई है। डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट्स समेत टोटल सेल्स भी फरवरी में बढ़कर 23 लाख 3 हजार 322 यूनिट्स हो गई, जबकि बीते साल फरवरी में यह 17 लाख 72 हजार 12 यूनिट्स थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह आंकड़ें सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स यानी SIAM ने जारी किए है। SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स और पैसेंजर व्हीकल्स की सेल में बढ़ोत्तरी देखी गई है।

पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में भारी बढ़ोतरी

पैसेंजर व्हीकल ने बीते महीने अब तक की सबसे ज्यादा सेल दर्ज की है। डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 10.8% बढ़कर 3,70, 786 यूनिट्स हो गई है। वहीं फरवरी 2023 में यह सेल 3,34,790 यूनिट्स थी।

टू-व्हीलर्स की सेल्स में भी इजाफा

फरवरी में दोपहिया वाहनों की सेल्स 35% बढ़कर 15 लाख 20 हजार 761 यूनिट्स तक पहूची हैं। बीते साल फरवरी में यह सेल 11 लाख 29 हजार 661 थी।

जानें फरवरी में कितना प्रोडक्शन हुआ

SIAM के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि पैसेंजर्स व्हीकल ने फरवरी में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा सेल्स दर्ज की है। बीते महीने हर तरह के व्हीकल्स का टोटल प्रोडक्शन 22 लाख 94 हजार 411 यूनिट्स था।

यह भी पढ़ें…

नई चमचमाती Cars पर 2.67 लाख तक डिस्काउंट, उज्जैन में लग गई लंबी-लंबी लाइन, जानें ऑफर

चौंकाने वाली स्टडी : पेट्रोल-डीजल नहीं इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होता है ज्यादा प्रदूषण