हीरो ने जयपुर में आयोजित प्रदर्शनी में एक खास तरह का वाहन पेश किया है। इसे आसानी से थ्री-व्हीलर से टू व्हीलर में बदला जा सकता है। जो लोग स्वरोजगार करते है, उनके लिए यह बेहद मददगार हो सकता है। इस व्हीकल की कीमत की जानकारी सामने  नहीं आई है।

ऑटो डेस्क. हीरो मोटोकॉर्प मल्टी पर्पज इलेक्ट्रिक व्हीकल लेकर आया है। इसे आसानी से थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर में बदला जा सकता है। हीरो ने इस मॉडल का नाम सर्ज (SURGE) रखा है। हीरो ने जयपुर में आयोजित हीरो वर्ल्ड 2024 में सर्ज 32 मल्टी पर्पज थ्री-व्हीलर का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। कंपनी ने दावा किया है कि तीन मिनट में थ्री-व्हीलर से टू-व्हीलर में बदला जा सकता है। साथ ही, इसे आसानी से थ्री-व्हीलर से जोड़ा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस खास स्कूटर की कीमत और यह कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

इस मॉडल के चार वेरिएंट होंगे लॉन्च

कंपनी के मुताबिक, इस हीरो सर्ज मॉडल के चार वेरिएंट लॉन्च होंगे। इन वेरिएंट के नाम S32 PV, S32LD, S32 HD, और S32 FB है।

Scroll to load tweet…

स्वरोजगार वालों के लिए फायदेमंद

हीरो का यह मॉडल उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी होगा, जो थ्री-व्हीलर में घूमकर व्यवसाय करते हैं। इन्हें अब दो पहिया वाहन खरीदने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि इन्हें अब इस मॉडल में दोनों चीजें मिल जाएगी। थ्री-व्हीलर में आगे की तरफ दो लोग बैठ सकेंगे। अगर इसे थ्री-व्हीलर से अलग करें, तो यह स्कूटर का काम करेगा।

जानें इस हाइब्रिड व्हीकल के फीचर्स

पहले तो यह थ्री-व्हीलर की तरह दिखता है, जिसमें विंड स्क्रीन, हेडलाइट्स, इंडिकेटर लगे होते हैं। अगर इसे थ्री-व्हीलर से अलग किया जाए तो, इसमें यह स्कूटर बन जाता है।

सर्ज 32 में थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर्स के लिए अलग-अलग फॉर्मेट्स हैं। स्कूटी के लिए 3 KW की पावर मिलती है, जिसे 11 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। वहीं, थ्री- व्हीलर के लिए 4 KW की पावर मिलती है, जिसे 12 Kwh की बैटरी से जोड़ा गया है। थ्री-व्हीलर की मैक्सिमम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। टू-व्हीलर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। 

यह भी पढ़ें…

500 रु. में बुक करें इलेक्ट्रिक लूना, जानें कितनी होगी कीमत, कब तक होगी लॉन्च

115 KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ इतना सस्ता, जानें कीमत और खूबियां