Best Electric Scooter 2026: भारत के 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather Rizta, Ola S1 X और Hero Vida V2 की कीमत, रेंज और फीचर्स जानें।
Best Electric Scooter in India: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की ओर रुख कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर न केवल रोजाना आने-जाने के खर्च को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि इनमें कई मॉर्डन फीचर्स भी मिलते हैं। बाजार में TVS, Bajaj, Ather, Ola Electric और Hero जैसे ब्रांड के कई विकल्प मौजूद हैं। अगर आप भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, रेंज और फीचर्स की पूरी डिटेल्स।
1. TVS iQube: फैमिली के लिए शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर
TVS iQube भारतीय बाजार में पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। यह खासतौर पर रोजाना ऑफिस जाने और परिवार के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें आरामदायक सीट, डिजिटल डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- कीमत: लगभग ₹ ₹1,17,299 से ₹1,44,256 तक
- रेंज: वेरिएंट के अनुसार लगभग 94 से 212 किलोमीटर तक
- फीचर्स: डिजिटल डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन और रिवर्स असिस्ट
TVS iQube की अलग-अलग बैटरी क्षमता वाले वेरिएंट उपलब्ध हैं। इसकी आरामदायक राइडिंग और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन इसे खास बनाती है।
2. Bajaj Chetak: मजबूत डिजाइन और प्रीमियम लुक
Bajaj Chetak उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो मजबूत बॉडी और क्लासिक डिजाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। इसका मेटल बॉडी डिजाइन इसे दूसरे कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग बनाता है।
- कीमत: लगभग ₹98,498 से ₹1,63,328 तक
- रेंज: वेरिएंट के आधार पर करीब 127 से 153 किलोमीटर तक
- फीचर्स: डिजिटल डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिवर्स मोड और आधुनिक लाइटिंग
Bajaj Chetak का डिजाइन और इसकी बिल्ड क्वालिटी इसे शहरी यात्राओं के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।
3. Ather Rizta: ज्यादा स्पेस और आरामदायक सफर
Ather Rizta खासतौर पर परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें बड़ी सीट और सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। यह रोजाना के इस्तेमाल के लिए उपयोगी है।
- कीमत: लगभग ₹1,21,139 से ₹1,60,275 तक
- रेंज: बैटरी वेरिएंट के अनुसार करीब 123 से 159 किलोमीटर तक
- फीचर्स: बड़ा स्टोरेज, डिजिटल स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्किड कंट्रोल
Ather Rizta का आरामदायक डिजाइन और उपयोगी फीचर्स इसे फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में लोकप्रिय बनाते हैं।
4. Ola S1 X: बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ola S1 X उन ग्राहकों के लिए विकल्प है, जो कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं। इसमें अलग-अलग बैटरी क्षमता वाले वेरिएंट मिलते हैं। इसकी रेंज और कीमत वेरिएंट के हिसाब से बदलती है।
- कीमत: लगभग ₹80,999 से 1,21,999 तक
- रेंज: वेरिएंट के आधार पर करीब 108 से 242 किलोमीटर तक
- फीचर्स: डिजिटल डिस्प्ले, कई राइडिंग मोड और आधुनिक डिजाइन
कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए Ola S1 X पर विचार किया जा सकता है।
5. Hero Vida V2: आधुनिक फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर
Hero Vida V2 भी इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में एक अच्छा विकल्प है। इसमें रिमूवेबल बैटरी की सुविधा मिलती है, जिससे बैटरी को स्कूटर से अलग करके चार्ज किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिनके घर या पार्किंग में चार्जिंग की सुविधा नहीं है।
- कीमत: लगभग ₹1,50,245 से 1,55,000 तक
- रेंज: वेरिएंट के अनुसार करीब 94 से 163 किलोमीटर तक
- फीचर्स: रिमूवेबल बैटरी, डिजिटल डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और राइडिंग मोड
Hero Vida V2 की बैटरी सुविधा और आधुनिक फीचर्स इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए एक विकल्प बनाते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय केवल कीमत ही नहीं, बल्कि बैटरी क्षमता, वास्तविक रेंज, चार्जिंग समय, सर्विस सेंटर की उपलब्धता और वारंटी भी देखनी चाहिए। कंपनियों द्वारा बताई गई रेंज आदर्श परिस्थितियों में होती है। वास्तविक रेंज सड़क, ट्रैफिक, मौसम, वजन और राइडिंग स्टाइल के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है।
(Disclaimer: ऊपर दी गई कीमतें और रेंज अनुमानित हैं। ये एक्स-शोरूम कीमतों और वेरिएंट के आधार पर बदल सकती हैं। शहर, डीलर, सब्सिडी और ऑफर के अनुसार ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है। खरीदने से पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी डीलर से जानकारी जरूर लें।)














