Mahindra जून 2027 तक तीन नई गाड़ियां लॉन्च करेगी। इनमें Vision S SUV, BE 07 इलेक्ट्रिक SUV और Scorpio Lifestyler Pickup शामिल हो सकती हैं। जानिए कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी।
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV की बढ़ती मांग के बीच Mahindra एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने जून 2027 तक तीन नए मॉडल भारतीय बाजार में उतारने की पुष्टि की है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में एक नई इलेक्ट्रिक SUV, Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित गाड़ी और Scorpio परिवार की लाइफस्टाइल पिकअप शामिल हो सकती है। यानी आने वाले महीनों में SUV और EV पसंद करने वाले ग्राहकों को कई नए विकल्प मिलने वाले हैं।
Mahindra ने किया 3 नई गाड़ियों का ऐलान
Mahindra के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और CEO (ऑटो एंड फार्म सेक्टर) राजेश जेजुरिकर ने Q2 FY27 के नतीजों से जुड़ी मीडिया ब्रीफिंग में कंपनी की लॉन्च रणनीति बताई। कंपनी 2027 की पहली छमाही में पांच बड़े लॉन्च की तैयारी कर रही है। इनमें से तीन मॉडल जून 2027 तक भारतीय बाजार में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta और Maruti को चुनौती देगी नई Duster? 160 PS पावर वाली SUV की डिलीवरी शुरू
Vision S SUV में मिल सकता है बॉक्सी डिजाइन
Mahindra Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित नई SUV कंपनी के NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार हो सकती है। इसे अगस्त 2025 में प्रदर्शित किया गया था। टेस्टिंग के दौरान इसकी झलक भी देखी जा चुकी है। इसमें बॉक्सी डिजाइन, फ्लश डोर हैंडल, पैनोरमिक सनरूफ और पीछे स्पेयर व्हील मिलने की उम्मीद है। इसे XUV 3XO से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है।
BE 07 इलेक्ट्रिक SUV में मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
Mahindra BE 07 कंपनी के BE इलेक्ट्रिक ब्रांड का दूसरा मॉडल हो सकता है। इसे BE 6 से ऊपर रखा जाएगा। इसमें 59kWh और 79kWh के बैटरी पैक मिलने की संभावना है। इसके अलावा ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसका मुकाबला Tata Harrier EV और BYD Atto 3 जैसी गाड़ियों से होगा।
Scorpio Lifestyler Pickup की कीमत 19.79 लाख से कम
Scorpio Lifestyler कंपनी की नई लाइफस्टाइल पिकअप होगी। इसे 2023 Global Pik Up कॉन्सेप्ट के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें Scorpio N वाला बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस मिल सकता है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम रखने की पुष्टि की है। इसमें 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलने की उम्मीद है।
प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाकर 82 हजार यूनिट करेगी कंपनी
नई गाड़ियों की मांग पूरी करने के लिए Mahindra अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है। सितंबर 2026 के अंत में कंपनी की SUV और EV उत्पादन क्षमता करीब 68,000 यूनिट प्रतिमाह थी। इसे FY27 के अंत तक 82,000 यूनिट करने की योजना है। इसमें 70,000 ICE SUV और 12,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उत्पादन क्षमता शामिल होगी।
यह भी पढ़ें: Nisha Bhagat Death Case: दलाल, धमकी और खाकी का खूनी खेल ने हिलाया झारखंड!












