79th Independence Day: देश को आज हुए आज यानी 15 अगस्त को 79 साल हो चुके हैं। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें ऑटो सेक्टर का भी बड़ा रोल रहा है। आइए हम आपको उन 5 कारों के बारे में बताते हैं, जिसका रुतबा आज भी है। 

79th Independence Day: 15 अगस्त 2025 को हम सभी भारतीय अपनी आजादी का 79वां वर्षगांठ मना रहे हैं। वर्ष 1947 से लेकर अब तक देश ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में हमने चीजों को काफी तेजी से बदलते हुए देखा है। भारत के इस विकास यात्रा में ऑटो इंडस्ट्रीज का भी बहुत बड़ा रोल रहा है। ऑटोमोबाइल मार्केट ने देश को विकसित करने में बड़ा योगदान दिया है। इसी बीच हम आपको 5 ऐसे कारों के बारे में बताएंगे, जिसने 79 सालों के इतिहास में इंडियन सड़कों पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

Maruti Gypsy (मारुति जिप्सी)

मारुति कंपनी की गाड़ियां इस समय इंडिया में धूम मचा रही हैं। आप एक कार लवर्स होंगे, तो इसके बारे में आपको अच्छे से पता होगा। इसी कंपनी की मारुति जिप्सी एक ऑफ रोड एसयूवी कार पुलिस, सेना और यात्रियों की दिलों पर राज की है। यह गाड़ी साल 1985 में लॉन्च हुई थी। इस गाड़ी का लाइट डिजाइन और 4×4 सिस्टम इसे एक विशेष SUV बनाता है। यह जिप्सी आपको इंडियन फोर्स की फ्लीट में नजर आ सकती है।

ये भी पढ़ें- Mahindra ने ग्राहकों को दिया स्वतंत्रता दिवस का तोहफा, लॉन्च हुई नई EV... 5 धांसू फीचर्स देख पिघल जाएगा दिल

Maruti 800 (मारुति 800)

मारुति की एक और जबरदस्त कार का नाम इस सूची में शामिल है। जी हां, मारुति 800 देश में आम आदमी का 4 व्हीलर खरीदने का ड्रीम किफायती दाम में पूरी की है। साल 1983 में यह कार मार्केट में लॉन्च हुई थी, जिसने आते ही युवाओं के दिलों पर छा गई। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह कार सिर्फ 47 हजार रुपए में लॉन्च हुई थी। यही गाड़ी अब देश में Maruti Alto K10 के नाम से पॉपुलर है, जो कंपनी की सबसे सस्ती और मोस्ट सेलिंग कार मानी जाती है।

Honda City (होंडा सिटी)

होंडा कंपनी की कारें भी मार्केट में जमकर धमाल मचा रही हैं। इस कंपनी ने इंडियन ऑटो मार्केट में एक अपनी अलग ही पहचान बनाई है। कंपनी ने साल 1998 में अपनी सेडान कार होंडा सिटी को लॉन्च किया था। इस कार की डिमांड इतनी अधिक थी, कि सड़कों पर सिर्फ यही कार नजर आती थी। उस समय में यह गाड़ी नेताओं, व्यापारियों और डॉक्टर्स की फर्स्ट चॉइस कार थी। गौर करने वाली बात तो ये है कि 27 साल बाद भी यह कार काफी चर्चित है।

Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो)

आज से 23 वर्ष पहले यानी साल 2002 में पहली बार महिंद्रा स्कॉर्पियो की झलक देखने को मिली थी और तब से यह कार भारतीय ग्राहकों के दिलों में छा गई। इस कार की सबसे बड़ी पहचान पावरफुल डीजल इंजन और धांसू लुक है, जिसके चलते आज भी यह इंडियन सड़कों पर धमाका कर रही है। यह कार अपने नए अपडेट्स (Mahindra Scorpio N) के साथ मार्केट में धूम मचा रही है।

Toyota Innova (टोयोटा इनोवा)

आप एक कार लवर होंगे, तो टोयोटा कंपनी की 4 व्हीलर से अच्छी तरह अवगत होंगे। इस कंपनी ने पहली बार साल 2005 में इनोवा कार लॉन्च की थी। यह MPV भरोसे और कम्फर्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। इसमें 3 रो वाली सीट्स मिलती हैं। यह कार भी देश के नेताओं की पहली पसंद बन चुकी है। इसका धांसू लुक और दमदार इंजन लोगों को दीवाना बनाती है। Tata Innova Hycross इस समय ऑटो मार्केट में धमाल मचा रही है।

ये भी पढ़ें- कम बजट में खरीदना है 'All-Black' एसयूवी कार? तो इन 5 में से कोई एक बन सकती है बेस्ट चॉइस