Low Budget Cars: आपकी सैलरी मंथली 25 से 30 हजार रुपए है, तो भी आप एक बढ़िया कार खरीद सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कारें लेकर आए हैं, जो आपकी बजट के हिसाब से बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसमें मारुति से लेकर टाटा मोटर्स तक की कारें हैं।
ऑटो डेस्क: अगर आपके दिमाग में भी एक कार लेने का प्लान चल रहा है लेकिन आपकी सैलरी अधिक नहीं है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में कई कम्पनियां किफायती दामों पर कारें बेच रही हैं। दरअसल, अब अगर आपकी मंथली सैलरी 25,000 से 30,000 रुपए है, तो भी कार का सपना पूरा हो सकता है। देश में कम बजट में भी हाई परफॉर्मेंस देने वाली कारें मौजूद हैं। इतना ही नहीं, इन कारों को EMI पर भी खरीदा जा सकता है, साथ ही डाउन पेमेंट भी अधिक नहीं देना पड़ेगा।
यहां हम आपको 5 ऐसी किफायती कारों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 6 लाख से नीचे है। ये कारें कीमत में सिर्फ सस्ती ही नहीं हैं, बल्कि स्टाइल और माइलेज के मामले में भी जबरदस्त हैं। आइए अब इनके ऊपर नजर डालते हैं।
देश में 6 लाख के अंदर आने वाली कारें
Maruti Suzuki Alto K10
इस सूची में सबसे पहले नंबर पर देश की सबसे सस्ती कार मारुति सुजुकी अल्टो के10 का नाम आता है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.5 लाख रुपए के करीब है। इसके अलावा माइलेज के मामले में इसका तोड़ नहीं है। यह कार 24 से 25 kmpl माइलेज देने की क्षमता रखती है। लो मेंटेनेंस और दमदार माइलेज वाली यह गाड़ी स्मॉल फैमिली के लिए बेस्ट विकल्प बन सकती है।
- कीमत: 4.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम)
- माइलेज: 25 से 26 kmpl
Renault Kwid
रेनो की मोस्ट पॉपुलर कार क्विड भी कम सैलरी वाले लोग खरीद सकते हैं। इस गाड़ी की खासियत इसका शानदार माइलेज और लाजवाब सुविधाएं हैं। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.2 लाख रुपए के करीब है। इसके अलावा इसमें पावरफुल इंजन मिलेगा, जो शहर और गांव दोनों सड़कों पर धूम मचा सकता है। इस कार का माइलेज 24 से 25 kmpl तक है।
ये भी पढ़ें- डेली ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट चॉइस बन सकती हैं ये 5 सबसे सस्ती कारें
- कीमत: 5.2 लाख रुपए (एक्स शोरूम)
- माइलेज: 24 से 25 kmpl
Maruti Suzuki S Presso
इस लिस्ट में एक और मारुति सुजुकी की कार एस प्रेसो शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 5.3 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। यह कार मिनी एसयूवी लुक और हाई ग्राउंड क्लियरेंस के चलते डैमेज रास्तों पर भी अच्छा परफॉर्मेंस करती है। 25,000 रुपए महीने के कमाने वाला भी इसे खरीद सकता है। यह कार 24 से 26 kmpl माइलेज देने की क्षमता रखती है।
- कीमत: 5.3 लाख रुपए (एक्स शोरूम)
- माइलेज: 24 से 26 kmpl
Tata Tiago
इस सूची में टाटा मोटर्स की टियागो का नाम भी शामिल है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.6 लाख रुपए है। यह कार सेफ्टी के मामले में शानदार है, क्योंकि इसे GNCAP से 4 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। ऐसे में लो सैलरी वालों के लिए यह जबरदस्त चॉइस बन सकती है। माइलेज की बात करें, तो यह कार 20 से 23 kmpl तक माइलेज दे सकती है।
- कीमत: 5.6 लाख रुपए (एक्स शोरूम)
- माइलेज: 20 से 23 kmpl
Hyundai Centro
अगर आपकी सैलरी 30 हजार है, तो इस ह्युंडई से सेंट्रो कार को आप खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.5 लाख रुपए है। यह कार आरामदायक सीटिंग, शानदार फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ लो बजट वालों के लिए बेस्ट विकल्प है। इसका माइलेज कंपनी 20 से 22 kmpl क्लेम्ड करती है।
इन गाड़ियों को खरीदने के लिए बजट कैसे बनाएं?
अगर आपको इनमें से कोई एक कार लेना है, तो कोशिश करें कि पहली बार में डाउन पेमेंट 1 या 2 लाख रुपए हो जाए। इससे आपके ऊपर EMI का भार कम पड़ेगा। उसके बाद 30 हजार मासिक इनकम में 6 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक EMI आप आसानी से भर सकते हैं। इसके अलावा पेट्रोल वेरिएंट से ज्यादा सीएनजी वेरिएंट पर विश्वास जताएं, क्योंकि माइलेज अधिक मिलेगा और पॉकेट पर ज्यादा असर नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Toyota Fortuner के लिए 3 नई चुनौतियां, लॉन्च होने वाली हैं 3 SUV
डिस्क्लेमर: कारों की कीमतें आपके लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। विशेष जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलर्स से संपर्क करें या फिर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पता लगाएं।
