Nissan X Trail ने भारतीय बाजारों में धमाका कर दिया है। इस दमदार एसयूवी ने कार लवर्स का दिल जीता है। यदि आप भी इसे लेने की सोच रहे हैं, तो आईए इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और लुक के बारे में बताते हैं। 

Nissan X Trail SUV: भारतीय बाजारों में SUV कार की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। फैमिली वालों के लिए भी यह बेस्ट चॉइस बनी हुई है। अगर आपके भी दिमाग में यह निकला है कि परिवार के साथ लॉन्ग ट्रिप पर जाने के लिए एक जबरदस्त फीचर्स वाली एसयूवी लेना है, तो Nisan X Trail बेस्ट विकल्प हो सकता है। अगस्त 2024 में इस कार को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च किया था। उसके बाद से इसने मार्केट में धूम मचा रखी है। चलिए हम आपको इसकी सभी खासियत के बारे में बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Nissan X Trail लुक

Nissan X Trail का एक्सटीरियर डिजाइन आपको खूब पसंद आएगा। इसे देखकर कोई भी कह सकता है कि ये SUV प्रीमियम कैटेगरी से आती है। मस्कुलर फ्रंट, शार्प कर्व्स और LED लाइट्स इसे बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड लुक देते हैं। इसका लुक हर कार लवर्स को पसंद आने वाला है।

Nissan X Trail कीमत

Nissan X Trail पिछले साल अगस्त 2024 में लॉन्च हुई थी। उस समय से SUV सेगमेंट में यह सबकी पहली पसंद बनी हुई है। इसकी कीमत की बात करें, तो शुरुआत 49.92 लाख रुपए (एक्स शो रूम) से होती है। यह कार केवल एक फुली लोडेड वेरिएंट में आती है। ऐसे में आपको ज्यादा कंफ्यूज भी नहीं होना पड़ेगा।

Nissan X Trail इंजन

इस एसयूवी में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन लगा हुआ है। यह 161bhp की पावर और 300nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे CVT गियरबॉक्स के साथ मेट किया गया है, जो फ्रंट व्हील को पावर देने में सक्षम है। इसका इंजन माइलेज को भी बैलेंस करता है। साथ ही, स्मूद राइडिंग भी देता है।

Nissan X Trail इंटीरियर टेक्नोलॉजी

SUV को उसकी प्रीमियम क्वालिटी ही खास बनाता है। ऐसा ही कुछ Nissan X Trail में भी दिया हुआ है। इसके अंदर 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। 10.8 इंच का डिजिटल ड्राइव डिस्प्ले लगाया गया है। नेविगेशन और म्यूजिक के मामले में भी यह काफी शानदार फीचर्स के साथ उपलब्ध है।

Nissan X Trail सेफ्टी फीचर्स

Nissan X Trail ने यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर रखी है। यह केवल देखने में ही नहीं, बल्कि सेफ्टी के दृष्टिकोण से भी खास है। इस कार के अंदर परिवार के साथ सफर करते हुए काफी अच्छा और आरामदायक महसूस होता है।

Nissan X Trail कंपेरिजन

इंडियन मार्केट में Nissan X Trail का सीधा टक्कर Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan और MG Gloster से है। एक तरफ जहां बाकी SUVs कारों में ज्यादा फीचर्स देखने को मिलते हैं, तो वहीं दूसरी ओर इसमें फुल बैलेंस मिलता है।