Toyota RAV4 हाइब्रिड SUV, 22 km/l माइलेज, 219 bhp इंजन और e-CVT ट्रांसमिशन के साथ आ रही है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, उन्नत सुरक्षा फीचर्स और AWD सिस्टम हैं। कीमत लगभग 28-35 लाख रुपये और लॉन्च 2025-26 में संभावित है।

Automobile Desk: अगर आप एक ऐसी 4 व्हीलर SUV की तलाश कर रहे हैं, जो दमदार माइलेज के साथ धांसू फीचर्स से लैस हो, तो अपकमिंग Toyota RAV4 बेस्ट चॉइस बन सकती है। अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस गाड़ी में तहलका मचा रखा है। अब इंडियन मार्केट में भी यह जलवा बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसका जबरदस्त माइलेज आपको पहली नजर में दीवाना बना सकता है। चलिए कीमत से लेकर लॉन्च डेट तक सारी चीजें विस्तार से बताते हैं।

Toyota RAV4 इंजन और क्षमता

Toyota RAV4 की इंजन पर नजर डालें, तो इसका हाइब्रिड इंजन 219 bhp की पावर के साथ तेज एक्सीलरेशन भी प्रदान करने में सक्षम है। इसमें लगा हुआ e-CVT ट्रांसमिशन बिना झटके के आसानी से गियर का पोजीशन बदल देता है। इससे ड्राइविंग बेहद स्मूद होती है। इसके अलावा AWD सिस्टम कठिन रास्तों पर भी जबरदस्त कंट्रोल देता है।

Toyota RAV4 हाइब्रिड माइलेज

Toyota RAV4 हाइब्रिड माइलेज के मामले में भी धमाकेदार है। यह गाड़ी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है, जिसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों का मिश्रण देखने को मिलता है। कंपनी ने इसमें 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह 22 km/l तक माइलेज देने की क्षमता रखती है।

ये भी पढ़ें -₹5.50 लाख दाम 35 का माइलेज, खाली हाथ जाएं ₹9000 मंथली EMI पर लाएं Maruti की धांसू कार

Toyota RAV4 इंटीरियर

Toyota RAV4 के इंटीरियर की बात करें, तो यह पूरी तरह से प्रीमियम वाली फीलिंग देता है। इसमें आपको क्या-क्या मिलते हैं, चलिए उसपर नजर डालते हैं।

  • 10.5 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
  • वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • लेदर सीट्स और स्टीयरिंग
  • ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल
  • 8 वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट
  • पैनोरोमिक सनरूफ

Toyota RAV4 स्पेसिफिकेशन

Toyota की आने वाली धांसू RAV4 SUV के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर घुमाएं, तो कुछ इस प्रकार आपको मिलेंगे।

  • इंजन: 2.5 लीटर, 4 सिलेंडर, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर
  • पावर आउटपुट: 219 bhp के करीब
  • गियरबॉक्स: e-CVT ट्रांसमिशन
  • माइलेज: 22 km/l (हाइब्रिड)
  • ड्राइवट्रेन: ऑल व्हील ड्राइव (AWD)
  • बूट स्पेस: 580 लीटर के करीब
  • व्हील्स: 18 इंच अलॉय
  • सेगमेंट: प्रीमियम मिड साइज SUV

Toyota RAV4 सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में भी Toyota RAV4 SUV एकदम जबरदस्त कार है। इसमें सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स लगाए गए हैं। आईए देखते हैं:

  • 7 एयरबैग्स
  • ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम)
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • लेन कीप एसिस्ट
  • ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • ट्रैक्शन कंट्रोल और ESP
  • 360 डिग्री कैमरा

Toyota RAV4 कीमत (भारत में)

भारत में Toyota RAV4 की कीमत अनुमानित 28 से 35 लाख रुपए (एक्स शो रूम) के बीच हो सकती है। यह कीमत वेरिएंट्स और फीचर्स के मुताबिक अलग-अलग हो होगी। वहीं, इसकी बुकिंग अमाउंट 50,000 से 1 लाख रुपए तक हो सकती है।

Toyota RAV4 लॉन्च डेट (भारत में)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बाजार में यह SUV 2025 के अंत या 2026 के शुरुआत में आ सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी किसी तरह की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन टेस्टिंग के दौरान इस एसयूवी को कई बार भारतीय बाजारों में देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें - 29 km का माइलेज और धांसू फीचर्स के साथ आ रही Renault की दमदार SUV, EMI प्लान देख डोल जाएगा मन