Honda ADV160 India: Honda ने भारत में अपनी पहली एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV160 से पर्दा उठा दिया है। 157cc E85-कम्प्लायंट इंजन, ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT डिस्प्ले, 27 लीटर स्टोरेज और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह स्कूटर जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है।

Honda ADV160 Launch India: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में स्कूटर सेगमेंट तेजी से बदल रहा है। अब ग्राहक सिर्फ माइलेज ही नहीं, बल्कि प्रीमियम डिजाइन, एडवेंचर लुक और आधुनिक टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए होंडा ने भारत में अपनी पहली एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी-स्कूटर Honda ADV160 से पर्दा उठा दिया है। खास बात यह है कि यह भारत में प्रदर्शित होने वाली शुरुआती E85-फ्यूल कम्प्लायंट स्कूटर्स में भी शामिल है, जिससे यह भविष्य के ईंधन विकल्पों के लिए भी तैयार मानी जा रही है।

City Adventure कॉन्सेप्ट के साथ मिलेगा प्रीमियम डिजाइन

Honda ADV160 का डिजाइन कंपनी की बड़ी एडवेंचर स्कूटर X-ADV से प्रेरित है। इसमें एडजस्टेबल लंबी विंडस्क्रीन, ट्विन LED हेडलैंप और ब्लॉक-पैटर्न टायर्स दिए गए हैं, जो इसे अलग पहचान देते हैं। होंडा इसे "City Adventure" कॉन्सेप्ट के साथ पेश कर रही है, यानी शहर की रोजमर्रा की राइडिंग और हल्के एडवेंचर दोनों के लिए तैयार स्कूटर।

Scroll to load tweet…

फीचर्स की बात करें तो इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, Honda RoadSync के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट, Honda Selectable Torque Control (Traction Control), सिंगल-चैनल ABS और 27 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। यह फीचर लिस्ट इसे प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाती है।

यह भी पढ़ें: E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा दावा, 23 करोड़ गाड़ियों की जांच में इंजन खराब होने का नहीं मिला सबूत

E85 इंजन बना सबसे बड़ा आकर्षण

Honda ADV160 में 157cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.3hp की पावर और 14.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका E85-कम्प्लायंट इंजन है। यानी यह 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण वाले ईंधन पर भी चल सकता है। आने वाले समय में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा मिलने की स्थिति में यह तकनीक काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

सस्पेंशन के लिए आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। स्कूटर में 14-इंच का फ्रंट और 13-इंच का रियर व्हील, 165mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 780mm सीट हाइट, 133 किलोग्राम वजन और 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

Scroll to load tweet…

भारत में होगी मैन्युफैक्चरिंग, लॉन्च का इंतजार

होंडा ने पुष्टि की है कि ADV160 का लोकल मैन्युफैक्चरिंग भारत में होगा, जिससे इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिलेगी। यही नहीं, इसे भारत से दूसरे देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।

कंपनी इस स्कूटर को अपने RedWing और BigWing दोनों डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचेगी। फिलहाल केवल इसका अनावरण किया गया है और लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। यदि होंडा इसे आक्रामक कीमत पर उतारती है, तो प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर सेगमेंट में यह एक बड़ा विकल्प बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Mercedes-AMG E 53: बिना पेट्रोल 100 KM! मर्सिडीज की नई हाइब्रिड कार भारत में लॉन्च, जानें कीमत