किआ मोटर्स ने अपनी एसयूवी 'सेल्टोस' के दाम एक जनवरी से बढ़ा दिए हैं। सेल्टोस के सभी संस्करणों की कीमत में 35,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है 

नई दिल्ली: किआ मोटर्स ने अपनी एसयूवी 'सेल्टोस' के दाम एक जनवरी से बढ़ा दिए हैं। सेल्टोस के सभी संस्करणों की कीमत में 35,000 रुपये तक की वृद्धि की गई है। किआ मोटर्स ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि सेल्टोस के विभिन्न संस्करणों के दाम में 25,000 से 35,000 रुपये के बीच वृद्धि की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता कंपनी ने पिछले साल अगस्त में भारत में अपना पहला वाहन सेल्टोस पेश किया था। इसकी शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई थी। फिलहाल, सेल्टोस की कीमत 9.89 लाख से 16.29 लाख रुपये के बीच है।

उल्लेखनीय है कि मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टोयोटा और रेनो ने पिछले महीने इस बात की घोषणा की थी, वे जनवरी से वाहनों के दाम बढ़ाएंगी। हालांकि, अभी तक किसी ने भी नई कीमतों की घोषणा नहीं की है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)